27.2 C
Dehradun
Thursday, May 22, 2025

देहरादून से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, पत्थरबाजों पर सख्त एक्शन की तैयारी

Dehradun Vande Bharat train stone pelting बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

देहरादून से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया।
Stone pelting on Dehradun Delhi Vande Bharat train
गनीमत रही कि पत्थर ट्रेन के अंदर नहीं गए, वरना यात्रियों को चोट लग सकती थी। आपको बता दें कि काफी वक्त से दिल्ली देहरादून के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाए जाने की मांग उठ रही थी। बीते साल 25 मई को पीएम मोदी ने वर्चुअल प्रोग्राम के जरिए इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। वंदे भारत एक्सप्रेस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार उपद्रवियों द्वारा इस ट्रेन पर पथराव किया गया है। अब रविवार को भी देहरादून से दिल्ली के आनंद विहार के लिए रवाना हुई  वंदे भारत ट्रेन पर गाजियाबाद के पास उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। ट्रेन को क्षति पहुंचाने वाले उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Read Also: गढ़वाल: नशे में टल्ली था ड्राइवर, हाईवे पर पलटी सवारियों से भरी टाटा सूमो, मच गया हाहाकार

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here