14.8 C
Dehradun
Friday, March 7, 2025

उत्तराखंड की इन 13 बेटियों को मिला प्रतिष्ठित तीलू-रौतेली सम्मान, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर राज्य सरकार अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करती है. इस बार भी राज्य सरकार 13 महिलाओं को वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार देगी. इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी सम्मानित की जाएंगी. इनमें गढ़वाली लोक गायन के लिए डॉक्टर माधुरी बड़थ्वाल (देहरादून), सामाजिक क्षेत्र में गीता गैरोला (उत्तरकाशी), शकुंतला दताल (पिथौरागढ़) और रीना उनियाल (टिहरी गढ़वाल), साहित्य के क्षेत्र में सोनिया आर्या (चंपावत), खेल के क्षेत्र में प्रीति गोस्वामी (अल्मोड़ा), नेहा देवली (बागेश्वर), संगीता राणा (हरिद्वार), अंकिता ध्यानी (पौड़ी), पैरा बैडमिंटन में ननदीप कौर (उधमसिंह नगर), साहसिक कार्य के लिए विनीता देवी (रुद्रप्रयाग), हस्तशिल्प के क्षेत्र में नर्मदा देवी रावत (चमोली) और विज्ञान के क्षेत्र में सुधा पाल (नैनीताल) को इस वर्ष तीलू रौतेली पुरस्कार मिलेगा.

साथ ही 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इनमें उत्तरकाशी जिले से सोनू और सुषमा, टिहरी गढ़वाल से समा पंवार, जुप्पा देवी और पिंकी, पौड़ी गढ़वाल से कविता देवी, जया भारती देवी, उर्मिला देवी और दमयंती देवी, चमोली से धनेश्वरी देवी, अनीता देवी और पुष्पा देवी, रुद्रप्रयाग से विधि रौतेला, देहरादून से रजनी गुलेरिया और प्रियतमा सक्सेना, हरिद्वार से रश्मी शर्मा और रेशमा, अल्मोड़ा से देवकी और गुड्डी देवी, बागेश्वर से कमला खेतवाल, चंपावत से सीमा जोशी और मंजू बिष्ट, नैनीताल से हंसा मेहरा, दुर्गा बनौला और शोभा बौड़ाई, पिथौरागढ़ से भागीरथी देवी, बीनू धामी और सरोज द्विवेदी, ऊधमसिंह नगर से आरती, समीता श्रीवास्तव, भारती देवी और अंजुरानी चौहान को वीरांगना तीलू रौतेली सम्मान मिलेगा.

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here