30.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

रुद्रप्रयाग: घर में खेल रहे 4 साल के बच्चे पर झपटा गुलदार, शरीर पर कई गहरे जख्म

Rudraprayag Leopard Terror आदर्श राणा अपने घर के आंगन में खेल रहा था। इस बीच घात लगाए बैठे गुलदार ने आदर्श पर अचानक हमला कर दिया।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

उत्तराखंड में वन्यजीव और मानव संघर्ष की खबरें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। इस बीच एक बड़ी खबर रुद्रप्रयाग जिले से आ रही है। 

Leopard attack on 4 year old kid in Rudraprayag

रुद्रप्रयाग में 4 साल के एक बच्चे पर गुलदार ने हमला कर दिया। जी हां रुद्रप्रयाग के बच्छणस्यूं क्षेत्र के खल्यां गांव में बुधवार देर शाम 4 साल का आदर्श राणा अपने घर के आंगन में खेल रहा था। इस बीच घात लगाए बैठे गुलदार ने आदर्श पर अचानक हमला कर दिया। शुक्र इस बात का रहा कि आस पास गांव के लोग मौजूद थे। गांव ने शोर मचाया तो गुलदार आदर्श को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। बच्चे के सिर, पैर और हाथ पर गहरे जख्म हैं। अस्पताल में बच्चे का इलाज चला। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। इसलिए प्राथमिक इलाज के बाद बच्चे को छुट्टी दे दी गई। उधर गुलदार के हमले से खल्या गांव के लोग काफी डरे हुपए हैं। उन्होंने वन विभाग से मांग की कि गुलदार (Bachansyun Leopard Terror) को पकड़ने के लिए जल्द से जल्द पिंजरा लगाया जाए। आपको बता दें कि इस वक्त उत्तराखंड के शहरों से लेकर पहाड़ों तक बाघ गुलदार और भालू का खौफ है। आए दिन कहीं न कहीं से वन्य जीव और मानव संघर्ष की खबरें आ रही हैं, जो कि चिंता का विषय है।

Read Also: देहरादून में जमीन खरीदने वाले सावधान, कहीं आपको न लग जाए 35 लाख रुपये का चूना

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here