29.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

Haldwani riots: हल्द्वानी में पुलिस अफसरों को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल बम फेंके गए, DM ने किया खुलासा

Haldwani Riots उत्तराखंड के हल्द्वानी में जो कुछ हुआ है, उसे लेकर डीएम वंदना ने मीडिया को कुछ बड़ी जानकारियां दी हैं। आप भी पढ़िए

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

हल्द्वानी में जो कुछ भी हुआ आप अच्छी तरह से जानते हैं। अवैध मजार तोड़ने के लिए गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर जिस तरह से पथराव हुआ, जिस तरह से पुलिस की गाड़ियां आग के हवाले की गई, जिस तरह पत्थर बाजी कर पुलिसकर्मियों को घायल किया गया। 

Dm nainital on haldwani riots

ये सब कुछ प्री प्लांड था। डीजीपी अभिनव कुमार इस बारे में मीडिया को जानकारी दे चुके हैं। लेकिन अभी बहुत कुछ बाकी है, जिसके बारे में शायद आप जानते नहीं होंगे। नैनीताल की डीेम वंदना मीडिया के सामने आई और ऐसी ऐसी बातों के बारे में बताया कि आपकी रूह कांप जाए। हल्द्वानी में पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। पुलिस अफसरों को जिंदा जलाने के लिए पेट्रोल बम फेंके गए। कानून की दुहाई देने वाले लोग खुद हाथ में पेट्रोल बम पकड़ कर कानून का ही मखौल बना रहे थे। शासन प्रशासन की तरफ से किसी को टारगेट नहीं किया गया था। नगर निगम और पुलिस की टीम सिर्फ अवैध निर्माण ढहाने गई थी। आगे पढ़िए 

Read Also: हल्द्वानी हिंसा में अब तक 5 लोगों की मौत , डीजीपी को नजर आई बड़ी साजिश

डीएम वंदना सिंह ने बताया कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। दंगाइयों ने थाने को पूरी तरह से घेर लिया था। आगजनी की घटनाएं शुरू होने लगी। थाने के अंदर मजिस्ट्रेट थे, अफसर थे, पुलिसकर्मी थे। लेकिन दंगाइयों की भीड़ के सिर शैतान सवार हो चुका था। पुलिस के वाहनों को आग के हवाले किया गया। थाना पूरी तरह से धुंआ धुंआ हो चुका था। अंदर लोगों को दम घुटने लगा था। उपद्रव करने वालों पर इसके बाद पानी की बौछारें की गई। तब भी भीड़ नहीं हटी तो जबरन फायरिंग करनी पड़ी। इसके बाद फोर्स का इस्तेमाल किया गया। दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए। Haldwani Riots को लेकर ताजा अपडेट्स के लिए लिख्यावर डॉट कॉम पढ़ते रहें।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here