26.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

हल्द्वानी को लेकर आज हो सकता है बड़ा फैसला, कर्फ्यू जारी, 5 हजार लोगों पर केस दर्ज

Haldwani violence हल्द्वानी में कर्फ्यू कब तक जारी रहेगा? इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा आज बड़ा फैसला लिया जा सकता है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

हल्द्वानी में हिंसा का आज तीसरा दिन है। कर्फ्यू जारी है और इंटरनेट सेवाएं भी ठप हैं। ऐसे में लोगों को भारी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। 

Haldwani violence latest update

बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने 18 नामजद समेत 5000उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर बताया जा रहा है कि आज जिला प्रशासन कर्फ्यू में छूट को लेकर फैसला ले सकता है। जिला प्रशासन के मुताबिक इस बारे में जल्द निर्णय लिया जा सकता है। शुक्र इस बात का है कि बृहस्पतिवार को हुई हिंसा के बाद से कोई अन्य अप्रिय घटना नहीं हुई। आपको बता दें कि हल्द्वानी में सुरक्षा को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। इससे वजह से आम जन जीवन काफी प्रभावित रहा। पहले कर्फ्यू लगा और उसके बाद इंटरनेट सेवाएं ठप होने के कारण लोग काफी परेशान रहे। आगे पढ़िए 

Read Also:  हल्द्वानी में पुलिस अफसरों को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल बम फेंके गए, DM ने किया खुलासा

हल्द्वानी में गुरुवार रात करीब दस बजे इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। वोडाफोन, एयरटेल, बीएसएनएल, जियो समेत कई नेटवर्क पर इंटरनेट सेवाएं नहीं चल पाई। इस वजह से वर्क फ्राॅम होम से जुड़े लोगों का काम प्रभावित रहा। शहर के बाहरी क्षेत्र में भी इंटरनेट को बंद किया जा रहा है, जिस वजह से किसी भी प्रकार से सोशल मीडिया के पोस्ट से शहर में अराजकता का माहौल न बने। आपको बता दें कि बनभूलपुरा में अवैध धार्मिक स्थल तोड़ने पर गुस्साई भीड़ ने गुरुवार को बवाल काट दिया था। इस मामले में पुलिस ने सहायक नगर आयुक्त, एसओ मुखानी और एसओ बनभूलपुरा की तहरीर पर 18 नामजद समेत पांच हजार उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। Haldwani violence के बाद घटनास्थल और आसपास के इलाके से पांच लाशें बरामद की गई हैं।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here