23.7 C
Dehradun
Saturday, September 21, 2024

हल्द्वानी हिंसा मामले में सपा नेता का भाई अरेस्ट, पुलिस की दबिश जारी, नैनीताल-बरेली रोड खुली

Haldwani Violence Latest Update शुक्रवार की देर रात सपा नेता मतीन सिद्दीकी के भाई समेत जावेद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

हल्द्वानी में हिंसा की घटना के बाद कर्फ्यू जारी है, शहर में थोड़ी सी ढिलाई दे दी गई है। 

Haldwani Violence Latest Update

नैनीताल बरेली रोड को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। इसके अलावा हल्द्वानी से नैनीताल जाने वाली रोड के बांई साइड की दुकानें भी खोल दी गई हैं। बनभूलपुरा के 10 किलोमीटर के इलाके को छावनी में तब्दील किया गया है। डीएम वंदना ने मीडिया को जानकारी दी कि आर्मी कैंट गेट से बनभूलपुरा का पूरा क्षेत्र बंद रहेगा। बताया जा रहा है कि बवाल के बाद से उपद्रव करने वाले कई लोग अंडरग्राउंड हैं। पुलिस द्वारा उपद्रवियों की लगातार तलाश की जा रही है। आगे पढ़िए 

Read Also: हल्द्वानी को लेकर आज हो सकता है बड़ा फैसला, कर्फ्यू जारी, 5 हजार लोगों पर केस दर्ज

 शुक्रवार की देर रात सपा नेता मतीन सिद्दीकी के भाई समेत जावेद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी उपद्रवियों की तलाश के लिए अलग अलग ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 19 नामजद समेत 5000 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। उपद्रवियों को चिन्हित करने के बाद उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जानी है। आपको बता दें कि गुरुवार की शाम पुलिस और प्रशासन की टीम सरकारी भूमि पर बने अवैध मदरसे और नमाज स्थल को ध्वस्त करने गई थी। टीम पर दंगाइयों ने हमला किया और थाने पर आगजनी की। Haldwani Violence में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 250 से अधिक घायल हुए हैं।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here