30.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

उत्तराखंड मांगे भू कानून: कल यहां होने जा रही है महारैली, हजारों की संख्या में जुटेंगे लोग

Uttarakhand Bhu Kanoon देहरादून में हुई महारैली में हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, बड़े-बुजुर्ग समेत युवा शक्ति ने हिस्सा लिया था।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

टिहरी गढ़वाल में कल यानी 11 फरवरी को विशाल रैली होने जा रही है। ये रैली उत्तराखंड मूल निवास और भू कानून को लेकर हो रही है। 

Uttarakhand Bhu Kanoon Maha rally in Tehri

इसके लिए जनता को जागरूक करने को लेकर मूल निवास व भू-कानून संघर्ष समिति ने मोलधार कृष्णा चौक से बौराड़ी गणेश चौक तक प्रभात फेरी निकाली। समिति द्वारा जनता को जगाने का काम किया गया। इसके अलावा लोगों से अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में महारैली में जुटें।  आपको बता दें कि उत्तराखंड मूल निवास और सशक्त भू-कानून की मांग को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा है। देहरादून में हुई महारैली में हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, बड़े-बुजुर्ग समेत युवा शक्ति ने हिस्सा लिया था। उम्मीद है कि ऐसी ही रैली टिहरी में भी दिखेगी। 11 फरवरी को नई टिहरी के सुमन पार्क में रैली का आयोजन किया जाएगा। समिति का कहना है कि इस रैली में उत्तराखंउ के हर जिले के मूल निवासियों की भागीदारी आवश्यक है। ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तराखंड मूल निवास और भू कानून को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जा सके। लगातार संघर्ष और आंदोलन आगे बढ़ रहा है और उम्मीद है कि उत्तराखंड में सशक्त भू कानून Uttarakhand Bhu Kanoon को लेकर सरकार जल्द ही कोई फैसला लेगी।

Read Also: हल्द्वानी में हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, अब्दुल मलिक और जावेद सिद्दीकी गिरफ्तार

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here