26.2 C
Dehradun
Saturday, September 21, 2024

उत्तराखंड: 10 हजार रुपये के लिए दो शिक्षकों ने बेच दिया ईमान, रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार

Kashipur teacher bribe यहां एक प्राइमेरी स्कूल में तैनात प्रिंसिपल और सहाक शिक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

उत्तराखंड के सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी की खबरें अब आम हो चली हैं। 

Teachers arrested while taking bribe in Kashipur

आए दिन कहीं न कहीं से रिश्वतखोरी की खबरें सामने आ जाती हैं। अब जो खबर है, वो उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के काशीपुर से है। यहां एक प्राइमेरी स्कूल में तैनात प्रिंसिपल और सहाक शिक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। काशीपुर के बांसखेड़ कलां प्राइमेरी स्कूल के इन दोनों शिक्षकों को विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए दबोचा। स्कूलों के मेंटेनेंस रजिस्टर में बताई गई खामियों को उच्च स्तर पर न भेजने के एवज में दोनों रिश्वत ले रहे थे। विजिलेंस द्वारा शुरुआती जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद विजिलें द्वारा ट्रेप टीम का गठन किया गया। इसके बाद प्रिंसिपल दिनेश शर्मा और सहायक शिक्षक अंकुर प्रताप को गिरफ्तार किया गया। दोनों को स्कूल से ही गिरफ्तार किया गया है।

Read Also: उत्तराखंड में बनेंगे 5 नए हेलीपैड, जानिए किन किन शहरों को मिली सौगात

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here