23.2 C
Dehradun
Saturday, September 21, 2024

दिल्ली-NCR से उत्तराखंड आना होगा महंगा, फास्ट टैग की तर्ज पर लगेगा ग्रीन सेस, पढ़िए डिटेल

Uttarakhand Green Cess अब उत्तराखंड आने पर भी हिमाचल की तर्ज पर ग्रीन सेस लगेगा। उत्तराखंड के परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने इस बात की जानकारी दी है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

केंद्रीय सड़क परविहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने फास्ट टैग के साथ ग्रीन सेस लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 

Uttarakhand Green Cess

अब उत्तराखंड आने पर भी हिमाचल की तर्ज पर ग्रीन सेस लगेगा। उत्तराखंड के परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फास्ट टैग के साथ ग्रीन सेस लगाने को लेकर केन्द्र सरकार से काफी वक्त से बातचीत चल रही थी। आखिरकार केन्द्र की तरफ से मंजूरी मिल गई है। अब फास्ट टैग से ग्रीन सेस को जोड़ा जाएगा। अब हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड में भी फास्ट टैग के साथ ग्रीन सेस लगेगा। चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले सरकार हर हाल में इसे लागू करना चाहती है। चार धाम यात्रा के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं। ग्रीन सेस 20 से 80 रुपये तक हो सकता है। इससे लोगों की जेब पर ज्यादा बोझ तो नहीं पड़ेगा लेकिन सरकार की आमदनी अच्छी हो सकती है। राज्य के राजस्व के लिहाज से ये रकम बेहतरीन होगी। अकेले ग्रीन सेस (Uttarakhand Green Cess) से राज्य की आमदनी 40 करोड़ तक हो सकती है।

Read Also: उत्तराखंड: 10 हजार रुपये के लिए दो शिक्षकों ने बेच दिया ईमान, रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here