30.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी, बारिश ओलावृष्टि और बिजली गिरने का भी अलर्ट

Uttarakhand Weather Update 20 February बीते दिन से उत्तराखंड के कई जिलों में बर्फबारी हो रही है। इससे एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

उत्तराखंड में फिलहाल बर्फबारी का दौर नहीं थमेगा। बीते दिन से उत्तराखंड के कई जिलों में बर्फबारी हो रही है। इससे एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।

Uttarakhand Weather Update 20 February

वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा तो कम हो रहा है लेकिन सर्द हवाएं परेशान कर रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तराखंड के कई स्थानों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा 2500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। खासतौर पर चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों में बर्फबारी का अलर्ट है। कई जगहों पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, हर्षिल, औली, मुस्यारी जैसी जगहों पर बर्फबारी हुई है। पर्यटक भी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। गुंजी, कुटी, नाभीढांग, ऊं पर्वत क्षेत्र में भी भारी बर्फबारी हुई । मौसम विभाग के द्वारा बारिश और बर्फबारी को देखते हुए अलर्ट घोषित करने के बाद जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें। 

Read Also: सुपरहिट गीत गुलाबी शरारा यू-ट्यूब से कैसे गायब हुआ? सामने आई बड़ी वजह

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here