30.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

उत्तराखंड से अपील: बेहद गंभीर है मनीषा कुन्याल की हालत, मदद के लिए आगे आइए, शेयर करें

Help Manisha Kunyal इसलिए सबसे पहले हमारी आपसे अपील है कि इस पोस्ट से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शेयर कीजिए। मदद जरूरी कीजिएगा

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

आपकी एक छोटी सी मदद पहाड़ की एक बेटी की जिंदगी बचा सकती है। इसलिए सबसे पहले हमारी आपसे अपील है कि इस पोस्ट से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शेयर कीजिए।
Help Manisha Kunyal
अगर आप सक्षम हैं, तो इस परिवार की मदद कीजिए। चमोली जिले की मनीषा कुन्याल की उम्र 19 वर्ष है। मनीषा चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के ग्राम उलंग्रा की रहने वाली है। दिनाँक 23/02/2024 को देहरादून के झाजरा क्षेत्र में तीव्र गति की मोटरसाइकल ने मनीषा को भीषण टक्कर मार दी। इसके बाद से बच्ची सिर में मल्टीिपल फ़्रेक्चर, कूल्हे की हड्डी में फ़्रैक्चर, पसलियों में फ़्रैक्चर आया है। इसके अलावा मनीषा को अत्यधिक अंदरूनी चोटें आयीं हैं। आगे हम आपको मनीषा के परिवार का नंबर दे रहे हैं। आप उनके कॉल कर के उनकी मदद कर सकते हैं। आगे पढ़िए 

Read Also: उत्तराखंड के हर व्यक्ति को मिलेगा मुफ्त और कैशलेस इलाज, 2 मिनट में पढ़िए काम की खबर

मनीषा देहरादून के सिनर्जी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थी। जब मनीषा को होश नहीं आया तो उसे  27 फरवरी को देहरादून स्थित ग्राफ़िक एरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक मनीषा के इलाज में 14 से 15 लाख रुपये का खर्च आएगा। मनीषा के परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि इस खर्च को वहन कर सकें। लाचार पिता मदद के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। हम जानते हैं ये रकम बहुत बड़ी है लेकिन आप सभी के छोटे छोटे सहयोग की मदद से एक बड़ी धनराशि जुटाई जा सकती है। इसलिए हमारी आपसे अपील है कि मनीषा की मदद के लिए आगे आएं और पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। आप आर्थिक सहायता के लिए उनकी बड़ी बहन अनु कुन्याल से संपर्क कर सकते हैं। Help Manisha Kunyal Contact no– 8192035082, Googel pay no–8192035084

Read Also: उत्तराखंड में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, 1 ही गांव के 6 लोगों की मौत

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here