29.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

उत्तराखंड में यहां गरजा बुलडोजर, अब 750 लोगों को नोटिस भेजने की तैयारी, जानिए वजह

Haldwani Bulldozer एक खबर के मुताबिक अतिक्रमण हटाने के बाद के बाद यहां करीब 750 लोगों को नोटिस भेजने की तैयारी है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

हाल ही में हल्द्वानी के बनभूलपुरा में जो कुछ हुआ, उससे आप अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। इसके बाद बागजाला में भी पुलिस और प्रशासन की मदद से आठ निर्माणाधीन मकानों पर बुलडोजर गरजा।
Encroachment demolished by bulldozer in Bagjala
इस कार्रवाई के दौरान करीब पौने हेक्टेयर जमीन अतिक्रमणकारियों के कब्जे से छुड़वाई गई। एक खबर के मुताबिक अतिक्रमण हटाने के बाद के बाद यहां करीब 750 लोगों को नोटिस भेजने की तैयारी है। गौला रेंजर चंदन अधिकारी ने बताया कि सोमवार को वनकर्मी दोबारा यहां पहुंचे थे, जिसके बाद कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन के आसपास लगे खंभों में चेतावनी बोर्ड टांगे गए। चेतावनी बोर्ड में साफ तौर पर लिखा गया कि भूमि पर कब्जे या फिर किसी अन्य तरह से इस्तेमाल करने पर सीधा प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आपको बता दें कि बागजाला गौलापार में आता है। यहां भी वन भूमि पर अतिक्रमण की खबरें सामने आई थी। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने बिना वक्त गंवाए यहां सख्त एक्शन लिया। आठ निर्माणाधीन मकानों को बुलडोजर से तोड़ने के बाद इन लोगों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की।

Read Also: गले में गुलबंद, कंधे पर पिछौड़ा, अंबानी परिवार के फंक्शन में छाया साक्षी धोनी का पहाड़ी लुक

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here