29.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

Uttarakhand News: पति से हुई लड़ाई, पत्नी ने नैनीताल झील में लगाई छलांग; मौके पर मचा हड़कंप

Uttarakhand News: महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिस दौरान तमाम नाविक पर्यटकों को अपनी नाव में घुमा रहे थे, तभी पाषाण देवी मंदिर के पास एक महिला के चीखने की आवाज सुनाई दी।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

उत्तराखंड के नैनीताल शहर में एक महिला का अपने पति से विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने नाव से नैनीताल झील में छलांग लगा दी। बस फिर क्या था? मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि, नाविक ने तत्परता दिखाते हुए महिला को झील से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 

Woman jumped into Nainital lake 

बताया गया है कि महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिस दौरान तमाम नाविक पर्यटकों को अपनी नाव में घुमा रहे थे, तभी पाषाण देवी मंदिर के पास एक महिला के चीखने की आवाज सुनाई दी। तभी नाविक ने तत्परता दिखाई और पहले अपनी नाव को किनारे पर लगाया। इसके बाद नाविक पानी में कूदा और किसी तरह से महिला को पानी से बाहर निकाल दिया। महिला को बीडी पाण्डे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।

Uttarakhand: उत्तराखंड के सात युवाओं को थाईलैंड में 25-25 हजार रुपये में बेचा गया, नौकरी के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी

Uttarakhand News: खुश होकर रेस्टोरेंट में लंच करने गया था परिवार, खाने में निकली मरी हुई छिपकली; मचा बवाल

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here