पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार मंडल मुख्यालय के आसमान में चमकता हुआ धूमकेतु नजर आया है। इसके बाद से इसे लेकर चर्चाएं हो रहीं हैं। पहाड़ों में आजकर स्वच्छ पर्यावरण है और खगोलविद इन घटनाओं को अच्छा संकेत मान रहे हैंं। जो धूमकेतु पौड़ी गढ़वाल के आससमान में नजर आया है, उसका नाम सी/2023- ए3 है। इसका दूसरा नाम त्सुचिनशान-एटलस भी है। वर्ष 2023 के जनवरी महीने में इस धूमकेतु की खोज हुई थी।
Comet seen in the sky of Pauri Garhwal
खगोलविदों के अनुसार यह धूमकेतु बीते 27 सितंबर को सूर्य के सबसे नजदीकी बिंदु से सफलतापूर्वक गुजरा है। बताया जा रहा है कि आने वाले 12 अक्तूबर को यह धूमकेतु पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा। इस दौरान आसमान में अद्भुत नजारा दिखेगा।
12 अक्टूबर को धरती के सबसे नजदीक से गुजरेगा
श्रीनगर के एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी के एस्ट्रोफिजिक्स के विशेषज्ञ प्रो. हेमवती नंदन पांडेय का कहना है कि यह धूमकेतु 12 अक्तूबर को पृथ्वी के सबसे नजदीक से होकर गुजरेगा। इस दौरान यह धूमकेतु सबसे चमकदार रूप में दिखाई देगा। अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए यह दुर्लभ घटना साबित होगी।
UKSSSC ने समूह ग के पदों पर निकाली बंपर भर्तियां, 11 अक्टूबर से करें आवेदन; पढ़िए पूरी डिटेल