15.7 C
Dehradun
Thursday, March 6, 2025

Uttarakhand News: गढ़वाल में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी ऑल्टो कार; एक ही गांव के दो लोगों की मौके पर मौत

Pauri Garhwal Car Hadsa: धीरज सिंह कार से संगलाकोटी से अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ कार में उन्हीं के गांव के रहने वाले मेहरबान सिंह भी मौजूद थे। इस बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नही ले रहे। अब एक दुखद खबर पौड़ी गढ़वाल जिले से आ रही है। यहां एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक ही गांव के दो लोगों की मौत हुई है। 

Alto car fell into ditch in Pauri Garhwal

यह हादसा संगलाकोटी-जयखाल मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि मरड़ा गांव के रहने वाले धीरज सिंह कार से संगलाकोटी से अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ कार में उन्हीं के गांव के रहने वाले मेहरबान सिंह भी मौजूद थे। इस बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। 

गांव में पसरा मातम

हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी और पुलिस ने दोनों के शवों को खाई से बाहर निकाला। दोनों ही एक ही गांव के रहने वाले थे। इस हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। 

Uttarakhand News: जब विधायक की कार की छत पर चढ़ गया जाम से परेशान युवक, मौके पर मचा हंगामा

Uttarakhand Weather Update: अब उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम का हाल, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट; आप भी जानिए

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here