26.6 C
Dehradun
Tuesday, June 17, 2025

Uttarakhand: गुलाबी शरारा, बेडु पाको की धुन पर पत्नी साक्षी के साथ थिरके Mahendra Singh Dhoni; देखिए ऋषिकेश का शानदार वीडियो

Mahendra Singh Dhoni: रात के समय महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपने दोस्तों और पत्नी साक्षी के साथ बेडु पाको और गुलाबी शरारा जैसे गीतों पर ठुमके लगाते नजर आए।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

बेड़ु पाको और गुलाबी शरारा..उत्तराखंड के ये दो सुपरहिट गीत किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक इन गीतों की धूम है और हर कोई एक बार इन गीतों को सुनकर थिरकने को मजबूर हो जाता है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भी कहां पीछे रहने वाले थे। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी का ऋषिकेश से आगे एक होटल का वीडियो वायरल हो रहा है। 

Dhoni and Sakshi dancing on Uttarakhandi song

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम कप्तानों की लिस्ट में शामिल महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ उत्तराखंड यात्रा पर आए हुए थे। ऋषिकेश से आगे व्यासी के पास वे सपरिवार एक होटल में ठहरे हुए थे। यहां वो चार दिन रहे और सोमवार को वापस चले गए। इस बीच रात के समय महेंद्र सिंह धोनी अपने दोस्तों और पत्नी साक्षी के साथ बेडु पाको और गुलाबी शरारा जैसे गीतों पर ठुमके लगाते नजर आए। 

पत्नी साक्षी के साथ थिरके धोनी

खबर है कि माही 28 नवंबर को अपने परिवार के साथ उत्तराखंड घूमने आए थे। वे टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले व्यासी के एक होटल में ठहरे। बताया गया है कि ऋषिकेश से करीब 32 किमी दूर स्थित एक होटल में माही रुके थे। यहां उन्होंने एक होटल में पांच दिन गुजारे। इस दौरान पार्टी में Mahendra Singh Dhoni ने गढ़वाली गीतों पर जमकर नृत्य किया। देखिए वीडियो

देहरादून में 11 नवंबर की काली रात, सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान; अब चलेगा अधिकारियों पर चाबुक!

उत्तराखंड में कब शुरू होगी बारिश-बर्फबारी, मौसम को लेकर आया ताजा अपडेट; आप भी जानिए

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here