29.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

Shweta Mahara ने उत्तराखंड भू कानून को लेकर ये क्या कह दिया? शुरू हुआ नया विवाद

Shweta Mahra Video वायरल हुआ तो विवाद बढ़ने लगा। इसके बाद श्वेता ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम से हटा लिया। लेकिन हटने से पहले वीडियो वायरल हो गया।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

उत्तराखंड में आज शाम से एक वीडियो बेहद वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उत्तराखंडी गानों की डांसर और एक्ट्रेस श्वेता माहरा दिख रही हैं। 

Shweta Mahara Latest Video Viral 

एक तरह से श्वेता भू कानून को लेकर हो रहे आंदोलनों और महारैलियों पर सवाल खड़े कर रही हैं। श्वेता साफ कह रही हैं कि भू कानून को लेकर अब वो आवाज नहीं उठाऊंगी। ये वीडियो पूरा है या नहीं? इस बाते के बारे में भी आपको आगे बताएंगे। इस वक्त श्वेता की एक छोटी सी क्लिप वायरल हो रही है। इसमें वो कह रही हैं कि वो अब भू कानून के लिए आवाज नहीं उठाएंगी। वो कह रही हैं कि सब जगह एक ही टॉपिक है भू कानून। उससे बड़ा टॉपिक एक लड़की की जिंदगी है। मुझे अंकिता के बारे में जो बोलना था, मैंने बोला। पहले नारी की इज्जत करना सीखो। जमीन का क्या करोगे, जब लड़कियां ही खत्म हो जाएंगी? उत्तराखंड में भी रेप हो रहे हैं। आगे देखिए वीडियो 

Read Also: अब उत्तराखंड में सभी के लिए एक समान कानून, जानिए यूनिफॉर्म सिविल कोड की खास बातें

श्वेता आगे कह रही हैं कि पहले लड़कियों की इज्जत करना सीखो। यहां रैली कर दी वहां रैली कर दी। कोई फायदा नहीं ऐसी रैलियां कर के। पहले लड़कियों की इज्जत करना सीखो। कुछ बातें ऐसी भी तैर रही हैं कि श्वेता माहरा को उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर किसी ने कुछ भद्दे कमेंट्स किए हैं। इसलिए श्वेता माहरा ये बातें कह रही हैं। वीडियो वायरल हुआ तो विवाद बढ़ने लगा। इसके बाद श्वेता ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम से हटा लिया। लेकिन हटने से पहले वीडियो वायरल हो गया। आप भी देखिए Shweta Mahara Latest Video Viral (साभार News 31 Uttarakhand)

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here