29.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

कैंसर से जूझ रही थी गीता उनियाल, आखिरी पोस्ट में लिखा था- सभी का धन्यवाद

Geeta Uniyal passed away एक्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाने वाली गीता कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही थीं।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

उत्तराखंड के फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का मंगलवार रात को निधन हो गया। गीता उनियाल लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रही थी। 

Actress Geeta Uniyal passed away

मंगलवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। गीता उनियाल के निधन पर फिल्म जगत के साथ ही संस्कृति प्रेमियों और सीएम धामी ने शोक जताया है। गीता उनियाल के अंतिम दर्शन के लिए उनके मोथोरोवाला आवास पर काफी भीड़ जुटी। हरिद्वार में अंतिम संस्कार होगा। गीता उनियाल उत्तराखंड में कई युवाओं के लिए रोल मॉडल रही थी। एक्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाने वाली गीता कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही थीं। आपको बता दें कि साल 2020 में गीता उनियाल को कैंसर होने का पता चला था। भले वो आर्थिक तंगी से जूझती रही, मानसिक अवसाद से भी जूझती रही लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी थी। आगे पढ़िए 

Read Also: उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, नहीं रही हुनरमंद अभिनेत्री गीता उनियाल

गीता उनियाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। अपने इंस्टाग्राम पर वो पोस्ट डालती रहती थीं। उनकी आखिरी पोस्ट पांच हफ्ते पहले की है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनों के साथ तस्वीर डाली और अपने प्रशंसकों को जन्मदिन पर विश करने के लिए धन्यवाद लिखा था। उधर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गीता उनियाल के निधन पर शोक प्रकट किया है। सीएम धामी ने लिखा कि विभिन्न उत्तराखण्डी गीतों में अभिनय करने वाली उत्तराखण्ड फिल्म जगत से जुड़ी प्रसिद्ध अभिनेत्री Geeta Uniyal जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों, प्रशंसकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here