जरा सोचिए…एक पत्नी जिसकी शादी 1 महीने पहले ही हुई हो। शादी के 1 महीने बाद उसके पति की मृत्यु हो जाए। इसके बाद भी वो हिम्मती बेटी हार नहीं मानती है और सेना में लेफ्टिनेंट बन जाती है।
Inspiring story of Soni Bisht
हल्द्वानी की सोनी बिष्ट की ये प्रेरणादायक कहानी आपको जोश से भर देगी। साल 2022 दिसंबर में सोनी बिष्ट की शादी नीरज सिंह भंडारी से हुई थी। नीरज सिंह भंडारी भारतीय सेना में थे। जनवरी 2023 को सोनी बिष्ट के पति की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। नीरज की मौत की सूचना मिलते ही उनकी मां को हार्ट अटैक आ गया था। शादी के तुरंत बाद ही सोनी का जीवन पूरी तरह से बदल गया था। आगे पढ़िए
Read Also: तो उत्तराखंड के इस स्कूल में पढ़ेगा बॉलीवुड स्टार आमिर खान का बेटा! खुद जाकर जुटाई जानकारी
इसके बाद सोनी बिष्ट के पिता सुबेदार कुंदन सिंह ने उन्हें सेना में जाने की सलाह दी। बस..फिर क्या था, सोनी बिष्ट कड़ी मेहनत में जुट गई। कुमाऊं रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर ने उन्हें सेना के जवानों की विधवा वाले स्पेशल कोटा से ओटीए चेन्नई में अप्लाई करने को कहा। इसके बाद सोनी ने एसएसबी इंटरव्यू के लिए तैयारी करना शुरू कर दिया। रिटायर्ड सेना के अधिकारी मेजर जनरल यश मोर ने सोनी को इंटरव्यू के लिए तैयार किया। आखिरकार अब सोनी बिष्ट को सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB)इंटरव्यू में कामयाबी मिली है। वो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनेंगी। ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकेडमी के लिए उनका चयन हुआ है। ट्रेनिंग पूरा होने के बाद वो भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगी। जब सोनी के परिवार वालों को इस बात का पता चला तो सभी की आंखों में इस बार खुशी के आंसू थे। लिख्वार की टीम की तरफ से सोनी बिष्ट Soni Bisht को हार्दिक शुभकामनाएं।