15.7 C
Dehradun
Thursday, March 6, 2025

Rudraprayag News: गौरीकुंड में सड़क हादसा, मंदाकिनी नदी में गिरी मैक्स; 13 लोग बचाए गए..एक व्यक्ति की तलाश जारी

Rudraprayag News: मैक्स में कुल मिलाकर 14 लोग सवार थे। एसडीआरफ, एनडीआरएफ और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 13 लोगों को सकुशल बचा लिया।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

केदारनाथ यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में एक मैक्स वाहन मंदाकिनी नदी में समा गया। बताया गया है कि मैक्स में कुल मिलाकर 14 लोग सवार थे। एसडीआरफ, एनडीआरएफ और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 13 लोगों को सकुशल बचा लिया। इसके अलावा एक यात्री की तलाश जारी है। 

Max vehicle fell into Mandakini river in Gaurikund

इस हादसे में जो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें हेलीकॉप्टर एंबुलेंस की मदद से हायर सेंटर भेजा गया है। बताया गया है कि वाहन में उत्तर प्रदेश, कोलकाता, पश्चिम बंगाल और दिल्ली के यात्री सवार थे। गौरीकुंड से ठीक एक किलोमीटर पहले मैक्स वाहन सड़क से नीचे गिरकर मंदाकिनी नदी में समा गया। इसके बाद तत्काल ही मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। 13 लोगों को रेस्क्यू कर दिया गया है। इसके अलावा एक व्यक्ति की तलाश जारी है।

तीन लोग गंभीर रूप से घायल

रुद्रप्रयाग जिले के आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने मीडिया को इस बारे में कुछ जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि गौरीकुंड के पास एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद मौके पर जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम को भेजा गया। 13 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है।  एक की यात्री की तलाश अभी जारी है। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। 

Uttarakhand electricity bill subsidy: उत्तराखंड में आम लोगों के लिए खुशखबरी, 100 यूनिट बिजली खर्च करने पर 50% सब्सिडी; जारी हुआ आदेश

Dehradun HFMD virus: देहरादून वाले ध्यान दें! बच्चों में फैल रहा है HFMD वायरस, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here