29.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

Uttarakhand news: जोशीमठ के लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी को योगी सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Retd. Lieutenant General Yogendra Dimri को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी देना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

उत्तराखंड के लाल ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं चमोली जिले के जोशीमठ के रहने वाले रिटा. लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी की। 

Retd. Lieutenant General Yogendra Dimri 

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) योगेन्द्र डिमरी को  राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी भारतीय सेना की मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के पद से रिटायर हुए थे। लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी ने इंडियन आर्मी के कई महत्वपूर्ण अभियानों में भाग लिया है। बात मेडल्स की करें, तो बेहतर सैन्य सेवाओं के लिए लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी को परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। बदरी -केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी को शुभकामनाएं दीं हैं। अजेंद्र अजय ने कहा कि देश की सुरक्षा में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी Retd. Lieutenant General Yogendra Dimri को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी देना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here