29.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

Uttarakhand News: भारत पर्व के लिए उत्तराखंड की झांकी तैयार, दिखाई जाएगी देवभूमि की विकास यात्रा

Bharat Parv Uttarakhand Tableau 22 जनवरी से 31 जनवरी तक भारत पर्व मनाया जाएगा। इस भारत पर्व में पहली बार विकसित उत्तराखंड की झांकी नजर आएगी।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

दिल्ली के लाल किले में 22 जनवरी से 31 जनवरी तक भारत पर्व मनाया जाएगा। इस भारत पर्व में पहली बार विकसित उत्तराखंड की झांकी नजर आएगी। 

Tableau of Uttarakhand for Bharat Parv

इस झांकी में उत्तराखंड में विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने भी केदारनाथ धाम से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। धामी सरकार भी इस दिशा में काम कर रही है। विकसित उत्तराखंड झांकी के आगले हिस्से में कुमाऊंनी महिला को पारंपरिक वेशभूषा में स्वागत करते हुए दिखाया गया है। आगे पढ़िए 

Read Also: देवभूमि के इस धाम के लिए अरुण योगीराज ने बनाई थी खास मूर्ति, अब रामलला की मूर्ति बनाकर कमाया नाम

झांकी में मोटे अनाज जैसे झंगोरा, मंडुवा, कौणी की खेती और रामदाना को भी दर्शाया गया है। झांकी में राज्य पक्षी मोनाल को जगह दी गई है। झांकी के बीच वाले हिस्से में होम स्टे को दर्शाया गया है। इस योजना से हजारों ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। इसके अलावा इस झांकी में लखपति दीदी योजना, स्वयं सहायता समूह में कार्य करती हुई स्थानीय महिलाएं दिख रही हैं। पहाड़ों में सौर ऊर्जा और मोबाइल टावर को भी दर्शाया गया है। इसके अलावा Bharat Parv Uttarakhand Tableau के आखिरी हिस्से में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, ऑल वेदर रोड, भारत के प्रथम गांव माणा के लिए रोड कनेक्टिविटी और रोपवे को दर्शाया गया है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here