उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। पंतनगर में एक काव्य समारोह में काव्य पाठ के दौरान कवि को हार्ट अटैक आ गया।
Poet Died Due To Art Attack in Pantnagar
इसके बाद उनकी मौत हो गई। दरअसल पंतनगर में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा अभियान की तरफ से काव्य महोत्सव का आयोजन किया गया था। भारतीय वीर जवानों के सम्मान में इस काव्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। कई कवियों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस समारोह में पंतनगर निवासी सुभाष चतुर्वेदी मंच पर अपना काव्य पाठ कर रहे थे। आगे पढ़िए
Read Also: उत्तराखंड: जंगल में घास लेने गई दुर्गा देवी को बाघ ने मार डाला, 4 घंटे बाद मिली अधखाई लाश
कवि सुभाष चतुर्वेदी ने अभी कविता की कुछ ही लाइनें पढ़ी थी कि वो अचानक पीछे की तरफ गिर पड़े। बस फिर क्या था? मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फाइनन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके परिवार वाले उन्हें उनके पैतृक आवास मथुरा ले गए। सुभाष चतुर्वेदी को साल 1974 में पंतनगर विश्वविद्यालय में सहायक लेखाकार के पद पर नियुक्ति मिली थी। 2014 में वो रिटायर हुए और जवाहर नगर में घर बनाया। उनका बेटा विश्वविद्यालय परिसर में कैंटीन का संचालन करता है। Poet Subhash Chaturvedi इस काम में बेटे का हाथ भी बंटाया करते थे।