15.7 C
Dehradun
Thursday, March 6, 2025

Puri Accident: गढ़वाल में भीषण हादसा, खाई में गिरा वाहन: तीन लोगों की मौत, कई स्कूली बच्चे घायल

Puri Accident: यह हादसा घसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मार्ग पर हुआ है। इस हादसे में ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत की खबर है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां एक भीषण हादसा हुआ है, जिसमें तीन लोगों की मौत की सूचना है। 

Pauri Garhwal road accident

बताया जा रहा है कि यह हादसा घसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मार्ग पर हुआ है। इस हादसे में ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत की खबर है। इसके अलावा चार स्कूली बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। थलीसैंण थाना प्रभारी सुनील पंवार ने मीडिया को जानकारी दी कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन कर इस हादसे की जानकारी दी थी.। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का कार्य शुरू किया गया। खाई में गिरे सभी लोगों को सड़क पर लाया गया। इसके बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने आगे बताया कि डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा चार अन्य घायल स्कूली बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

मृतकों के नाम

मोहन सिंह पुत्र कोतवाल सिंह निवासी किंगोडीखाल धुमाकोट 65 वर्ष

आनंद सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम क्वीन धुमाकोट 60 वर्ष (चालक)

अर्जुन सिंह पुत्र गुमान सिंह निवासी ग्राम बंदर कोट तह बीरोंखाल 60वर्ष

घायलों के नाम

अनुराग पुत्र रनवीर सिंह निवासी ठकुरसारी बिरोखाल उम्र 14 वर्ष

सानू पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी बिरोखाल उम्र 16 वर्ष

आयुष पुत्र चंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी उम्र 11 वर्ष (रामनगर रेफर)

आदित्य पुत्र रनवीर सिंह नेगी निवासी ठकुरसारी बिरोखाल उम्र 14 वर्ष

देहरादून में अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर, MDDA ने कई जगहों पर की बड़ी कार्रवाई

देहरादून में एक ही जगह से कटा 32 बाइकों का चालान, 28 बाइक और 1 कार को किया गया टो; सावधान रहें!

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here