15.7 C
Dehradun
Thursday, March 6, 2025

Uttarakhand News: इस जिले में 25 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी, जारी हुए आदेश, शीतलहर से सावधान

Tanakpur School Holiday चंपावत के टनकपुर क्षेत्र के संकुल आमबाग और संकुल चंदनी में 25 जनवरी तक 12 वीं तक की कक्षाओं के छात्र-छात्राओं का अवकाश रहेगा

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

उत्तराखंड के कई जिले इस वक्त शीतलहर की चपेट में हैं। देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा और शीतलहर लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। 

School holiday in Tanakpur till 25th January

कई जगह कोल्ड डे कंडीशन जैसे हालात बन रहे हैं। यानी शीतदिवस की स्थिति गंभीर बन सकती है। इस बीच चंपावत जिले से एक खबर सामने आई है। शीतलहर के खतरे को देखते हुए चंपावत के टनकपुर क्षेत्र के संकुल आमबाग और संकुल चंदनी में 25 जनवरी तक 12 वीं तक की कक्षाओं के छात्र-छात्राओं का अवकाश रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट नवनीत पांडे द्वारा आदेश जारी किया गया है। आपको बता दें कि आज भी उत्तराखंड के 5 जिलों में कोहरा और शीतलहर से लोग खासे परेशान रहेंगे। मौसम विभाग ने हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। शीतलहर के दौरान आपको बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। फिलहाल Tanakpur School Holiday का आदेश जारी कर दिया गया है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here