29.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

हल्द्वानी से मुनस्यारी पिथौरागढ़ चम्पावत के लिए शुरू हुई हेली सर्विस, जानिए किराया और टाइमिंग

Haldwani Helicopter हेरिटेज एविएशन कंपनी का सात सीटर हेलीकाप्टर हल्द्वानी से तीनों क्षेत्रों के लिए उड़ान भरेगा और बाद में वापस हल्द्वानी आएगा।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चंपावत, मुनस्यारी जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चंपावत, मुनस्यारी के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई है। इस हवाई सेवा की काफी लम्बे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी।  

Haldwani to Munsiyari Pithoragarh Champawat Helicopter

हेरिटेज एविएशन कंपनी का सात सीटर हेलीकाप्टर हल्द्वानी से तीनों क्षेत्रों के लिए उड़ान भरेगा और बाद में वापस हल्द्वानी आएगा। इस हेली सेवा से पर्यटन कारोबार बढ़ने की भी उम्मीद है। हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत का सफर करने में कई घंटे लग जाते हैं। केंद्र सरकार व सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ पर पर्यटन को बढ़ावा देने व स्थानीय लोगों की परेशानियों को देखते हुए हेली सेवा शुरू करने का वादा किया था। इसी क्रम में हेरिटेज एविएशन ने हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी की। आगे पढ़िए किराया और तमाम डिटेल

Read Also: उत्तराखंड: कबाड़ में जाएंगी 15 साल पुरानी 6200 गाड़ियां, 31 मार्च है लास्ट डेट, पढ़िए जरूरी खबर

हल्द्वानी से चंपावत के लिए प्रति व्यक्ति किराया 2500 रुपये, पिथौरागढ़ के लिए 3000 व मुनस्यारी के लिए 3500 रुपये रखा है। सरकार की ओर से किराए पर सब्सिडी दी जा रही है। ये रहेगा शेड्यूल सुबह नौ बजे से हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। सुबह व शाम दो पालियों में चलेगा। सुबह सबसे पहले हल्द्वानी से हेलीकॉप्टर मुनस्यारी जाएगा और फिर वापस हल्द्वानी आएगा। इसके बाद हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जाएगा और वापस हल्द्वानी आएगा। तीसरे राउंड में हल्द्वानी से चंपावत जाकर वापस हल्द्वानी आएगा। इसी तरह शाम की सेवा रहेगी। आपको बता दें कि इससे पहले दो फरवरी को गौलापार हेलीपैड से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चम्पावत Haldwani Pithoragarh Champawat Helicopter के लिए ट्रायल हुआ था। सात सीटर हेलीकाप्टर प्रतिदिन दो पालियों में अपनी सेवा देगा। इसके अलावा त्रिजुगीनारायण, लैंसडाउन के लिए भी हेली सेवा की जल्द शुरूआत होगी।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here