उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से आए दिन मनचलों की खबरें सामने आ रही हैं। शोहदे लगातार सरेआम लड़कियों को छेड़ रहे हैं। इस बीच शोहदों की शामत आ गई। दरअसल, हल्द्वानी में एक बार फिर से कुछ लड़के दो बहनों को छेड़ रहे थे। लेकिन, शोहदों को ये पता नहीं था कि उनका पाला इस बार गलत जगह पड़ गया है। दरअसल, दोनों बहनें कराटे खिलाड़ी (Haldwani Karate Girl) हैं। दोनों ने शोहदों को बीच सड़क पर पीट-पीटकर उनकी हवा निकाल दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पीट-पीटकर हवा निकाल दी
बताया जा रहा है कि हल्द्वानी की ठंडी सड़क पर कराटे खिलाड़ी अपनी एक दोस्त के साथ जा रही थी। तभी मनचलों वहां पर आए और उनसे छेड़छाड़ करने की कोशिश की। फिर क्या था..दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने तेवर दिखाए और मनचले की धुनाई कर दी। दोनों ने मनचले को जमकर लात घूंसे जड़े। अब हर कोई इन बेटियों के हौसले की तारीफ कर रहा है। आप भी देखिए वीडियो (वीडियो साभार- उत्तराखंड हलचल)
Uttarakhand Weather: आज देहरादून समेत चार जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, भूस्खलन का भी खतरा