15.7 C
Dehradun
Thursday, March 6, 2025

Uttarakhand Employment News: बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, UKSSSC में 771 पदों पर भर्ती; जल्दी करें आवेदन

Uttarakhand Employment News: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UKSSSC ने अलग अलग पदों के लिए कुल मिलाकर 771 भर्तियां निकाली हैं।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। (Uttarakhand Employment News) उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UKSSSC ने अलग अलग पदों के लिए कुल मिलाकर 771 भर्तियां निकाली हैं। दरअसल, इससे पहले यूकेएसएसएससी ने 751 पदों पर भर्तियां निकाली थीं। इसके बाद इसमें 20 और भी पदों को शामिल किया गया है। अब कुल मिलाकर 771 पदों पर भर्ती होगी। 

UKSSSC Group C Recruitment All Detail

अब आपको इस बारे में पूरी डिटेल बताते हैं। तमाम पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर से ऑनलाइन माध्यम से शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख एक नवंबर 2024 तय की गई है। इसलिए आपको 1 नवंबर से पहले आवेदन करना होगा। अगर आपको अपने ऑनलाइन आवेदन में कुछ संशोधन करना है तो, 5 से 8 नवंबर 2024 तक आप यह काम कर सकते हैं। इसके बाद 19 जनवरी, 2025 को लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। हालांकि, आगे लिखित परीक्षा की तिथि में बदलाव भी हो सकता है। 

उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, UKPSC में बंपर भर्तियां; पढ़ें डिटेल

UKSSSC Group C Recruitment Age Limit

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव एसएस रावत का कहना है कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा इस भर्ती से जुड़ी तमाम डिटेल आप आयाेग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर देख सकते हैं। 

  • UKSSSC Group C Recruitment All Details
  • विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के 470 पदों पर भर्ती 
  • सिंचाई विभाग में मेट के 268 पदों पर भर्ती
  • सिंचाई विभाग में कार्य पर्यवेक्षक के 06 पदों पर भर्ती
  • राज्य संपत्ति विभाग में स्वागती के 05 पदों पर भर्ती
  • यूकेएसएसएससी में डाटा एंट्री आपरेटर के 03 पदों पर भर्ती
  • राज्यपाल सचिवालय में कम्प्यूटर सहायक और सह स्वागती के 03 पदों पर भर्ती
  • राज्य संपत्ति विभाग में आवास निरीक्षक के 01 पद पर भर्ती
  • लेखपाल के 14 पदों पर भर्ती
  • टाईपिस्ट  के 01 पद पर भर्ती

UKSSSC Group C Recruitment phone number

अगर आपको कोई भी दिक्कत पेश आती है तो आप आयोग के टोल फ्री नंबर 9520991172 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर 9520991174 पर भी संपर्क कर सकते हैं। आयोग के ई मेल chayanayog@gmail.com पर भी संपर्क किया जा सकता है।

देहरादून पुलिस ने काटे 359 मकान मालिकों के चालान, वसूले 35 लाख रुपये; आप भी जरूर करवाएं ये काम

उत्तराखंड में लौट आई ठंड, बारिश से बढ़ेगी ठिठुरन; जानिए आज के मौसम का हाल

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here