15.7 C
Dehradun
Thursday, March 6, 2025

Dehradun News: उत्तराखंड से पेरिस ओलंपिक जाने वाले 4 खिलाड़ियों को मिले 50-50 लाख रुपये, CM धामी ने सौंपे चेक

Dehradun News: मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखंड के चार खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, परमजीत सिंह, सूरज पंवार और अंकिता ध्यानी को 50 - 50 लाख की धनराशि के चेक प्रदान किए।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बहुउद्देशीय क्रीडा भवन, परेड ग्राउंड देहरादून में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी को खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं। 

CM Dhami honoured players
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखंड के चार खिलाड़ियों लक्ष्य सेन,  परमजीत सिंह, सूरज पंवार और अंकिता ध्यानी  को 50 – 50 लाख की धनराशि के चेक प्रदान किए। आपको बता दें कि उत्तराखंड के इन चार खिलाड़ियों पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग किया था। इनमें से लक्ष्य सेन सिर्फ एक कदम से पदक चूक गए थे।  

38वें राष्ट्रीय खेल की वेबसाइट का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने इस अवसर उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की वेबसाइट का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में राज्य के खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर अपना पंजीकरण करने एवं उपलब्धियां दर्ज करने के उद्देश्य से UKSRS पोर्टल भी लाचं किया गया है। उन्होंने उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के 3900 खिलाड़ियों को डी.बी.टी के माध्यम से कुल 58 लाख 50 हज़ार रूपये की छात्रवृत्ति वितरित की। मुख्यमंत्री ने 269 राष्ट्रीय, 58 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं 65 प्रशिक्षकों को डी.बी.टी के माध्यम से  7 करोड़ 4 लाख की पुरस्कार धनराशि का भी वितरण किया। 

सीएम धामी की घोषणा
मुख्यमंत्री ने इस दौरान घोषणा की कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून के छात्रों हेतु खेल गतिविधियों से जुड़ी स्नातक कक्षाओं को भी प्रारंभ किया जाएगा। जिसे निर्माणाधीन खेल विश्वविद्यालय के साथ जोड़ा जायेगा। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत चयनित 2600 खिलाडियों में से 10 प्रतिशत खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर चयनित कर विशेष प्रशिक्षण दिये जाने की व्यवस्था की जायेगी। भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा संचालित टारगेट ओलम्पिक पोडियम योजना की भांति राज्य सरकार द्वारा भी टारगेट इंटरनेशनल पोडियम योजना संचालित की जायेगी। जिससे कि उत्तराखण्ड राज्य के खिलाड़ियों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित करने में सहायता प्राप्त होगी।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने क्या कहा?
इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि  मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत खिलाड़ियों के चयन एवं उनके लिए संसाधनों हेतु आर्थिक सहयता प्रदान की जा रही है।  राज्य में खिलाड़ियों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। सरकार द्वारा स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही खेल सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी उत्तराखंड राज्य को मिली है, जिसके लिए सारी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं।

UKPSC Result: गढ़वाल के चौंड गांव की बेटी अक्षिता भट्ट को बधाई, कोचिंग के बिना मिली UKPSC परीक्षा में सफलता

Pandavaas New Song: रुद्रप्रयाग के पण्डौ बैंड की यादगार पेशकश, ‘राधा’ गीत को देखिए और मंत्रमुग्ध हो जाइए

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here