उत्तराखंड मं अब शाम से गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। शहर हो या पहाड़…दोनों ही जगह अब सुबह और शाम के समय ठंड महसूस की जाने लगी है।
Uttarakhand Weather Report 16 October
मानसून चला गया है और शरद ऋतु का आगमन हो गया है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। यूं समझ लीजिए कि अब एक बारिश हुई तो यह साफ तौर पर ठंड का आगाज होगा। उधर, देहरादून स्थित मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह का क्या कहना है, आगे पढ़िए।
जल्द चलने लगेंगी सर्द हवाएं
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के सभी जिलों का मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। आज यानी 16 अक्टूबर को भी देहरादून समेत सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, तापमान में धीरे धीरे गिरावट देखने को मिलेगी। उधर, पहाड़ों में लोगों के गर्म कपड़े निकल आए हैं। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से सुबह और शाम के समय सर्द हवाएं चलना शुरू हो गई हैं। अंदाजन प्रतिदिन देहरादून का तापमान लगभग 1 डिग्री तक गिर रहा है। जहां मंगलवार को देहरादून का न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बुधवार को देहरादून का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
सेहत का भी रखें ध्यान
इस बीच मौसम के अचानक बदलने से लोगों को बीमारियां सता रही हैं। खांसी, जुकाम, बलगम, बुखार जैसी बीमारियों से पीड़ित लोग हर दिन अस्पताल पहुंच रहे हैं। हमारी आपसे अपील है कि बदलते मौसम में अपनी सेहत का ध्यान भी जरूर रखें। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।
गजब है! उत्तराखंड की एक जेल में चल रही थी कैदियों की रामलीला, वानर के भेष में फरार हुए दो कैदी
देहरादून पुलिस ने काटे 359 मकान मालिकों के चालान, वसूले 35 लाख रुपये; आप भी जरूर करवाएं ये काम