29.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

Haldwani riots: हल्द्वानी हिंसा में अब तक 5 लोगों की मौत , डीजीपी को नजर आई बड़ी साजिश

Haldwani riots डीजीपी ने कहा कि जिस तरह भीड़ तैयारी कर के आई थी। इसके पीछे कुछ साजिश लगती है, उसकी हम जांच कर रहे हैं।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के लोगों ने बीते 24 घंटे से शहर में उपद्रव देखा। अब हर तरफ खामोशी पसरी है। इलाके में कर्फ्यू का ऐलान हो चुका है और दंगाईयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए हैं। 

5 people dead so far in Haldwani riots

अवैध तरीके से बने मदरसे और मस्जिद के खिलाफ जैसे ही नगर निगम की कार्रवाई शुरू हुई वैसे ही लोगों की भीड़ ने जमकर पथराव किया। इस हमले में सैकड़ों पुलिसकर्मियों समेत 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस हिंसा में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर है। मुख्यमंत्री धामी ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन का आदेश दिया है। उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी और मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को हल्द्वानी भेजा गया है। उधर पुलिस ने भी इस हिंसा में शामिल रहे लोगों के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है। आसपास के जिलों से भारी पुलिस फोर्स बुलाई गई है। इसके अलावा सेंट्रल फोर्स की भी तैनात की गई है। आगे पढ़िए 

Read Also:  देहरादून समेत कई जिलों में अलर्ट जारी, दंगाईयों को देखते ही गोली मारने के आदेश

पीएसएसी भी मोर्चे पर टिकी है है। दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए हैं। शहर में अस्पताल और डिस्पेंसरी को छोड़कर बाकी सब कुछ बंद रखने का आदेश दिया गया है। स्कूल-ऑफिस और बाजार सब कुछ पूरी तरह से बंद हैं। उधर डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा है कि  जिस तरह उग्र भीड़ ने हमला किया, पेट्रोल बम फेंककर आगजनी की और अवैध हथियारों से फायरिंग की। इस बात से  ये ही लगता है कि ये सब कुछ बहुत प्लान्ड तरीके से अंजाम दिया गया है। जो लोग इस दंगे के पीछे थे उनके खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जा रहा है। Haldwani riots को लेकर डीजीपी ने कहा कि जिस तरह भीड़ वहां मौजूद थी और जिस तरह से भीड़ तैयारी कर के आई थी। इसके पीछे कुछ साजिश लगती है, उसकी हम जांच कर रहे हैं।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here