30.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

हल्द्वानी दंगे के मास्टरमाइंड को लेकर बड़ा खुलासा, 4 राज्यों में फैला है अब्दुल का साम्राज्य

Haldwani Abdul Malik हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हाल ही में दंगे हुए। इन दंगों के मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक की संपत्ति के बारे में जान कर आप हैरान रह जाएंगे।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

हल्द्वानी में भड़की हिंसा के बाद से पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। पुलिस ने दंगे के मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। 

Abdul Malik empire from haldwani to other states 

जांच में अब तक जो बातें सामने आई हैं, वो बेहद हैरान कर देने वाली हैं। जांच में सामने आया है कि अब्दुल मलिक के पास हल्द्वानी ही नहीं बल्कि हरियाणा, दिल्ली और बरेली में भी अकूत संपत्ति है।  कुर्की का आदेश मिलने के बाद पुलिस ने संपत्ति जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक अब्दुल मलिक बंजारा परिवार से ताल्लुक रखता है। उसकी शुरुआती पढ़ाई हल्द्वानी में हुई है। एचएन इंटर कालेज से 10वीं पास  करने के बाद अब्दुल मलिक ने नैनीताल के एक नामी स्कूल में दाखिला लिया था। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक अब्दुल मलिक ग्रेजुएट है और उसने अपने शातिर दिमाग से खूब दौलत कमाई। आगे पढ़िए 

Read Also: देहरादून से दिल्ली सिर्फ 2.30 घंटे, दिसंबर से शुरू होगा सफर, जानिए एक्सप्रेस-वे का पूरा रूट मैप

हल्द्वानी में संपत्ति अब्दुल मलिक को भले ही विरासत में मिली हो, लेकिन उसने अपने दम पर बाकी राज्यों में भी अपना साम्राज्य स्थापित किया। वो बरेली तक रेलवे के कामों का ठेकेदार रहा और कई बड़े काम किए। उसने पहले बरेली में करोड़ों की संपत्ति जोड़ी और उसके बाद उसने दिल्ली और हरियाणा में अपना साम्राज्य स्थापित किया। उसने अपनी संपत्ति वहीं जोड़ी, जहां मुस्लिम बहुल इलाका हो। आधी संपत्ति उसने अपने बेटे अब्दुल मोईद के नाम पर की। आपको बता दें कि अब्दुल मोईद भी फरार आरोपियों की लिस्ट में शामिल है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने मलिक के हर एक कारोबार और उसकी संपत्ति का रिकार्ड रखा है। उधर एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा का कहना है कि Abdul Malik की संपत्ति जल्द ही कुर्क होगी। बाहरी राज्यों की संपत्ति भी जब्त करने की तैयारी की जा रही है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here