25.5 C
Dehradun
Saturday, September 21, 2024

Uttarakhand News: कहां फरार हुआ रेप का आरोपी पूर्व BJP नेता? हल्द्वानी और पहाड़ में मौजूद दो घरों की कुर्की

नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष और Haldwani BJP leader Mukesh Bora मुकेश बोरा पर एक महिला के यौन शोषण का आरोप है। इसके अलावा महिला की नाबालिग बेटी से छेड़खानी का भी आरोप है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

उत्तराखंड में पूर्व भारतीय जनता पार्टी के नेता और नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर एक महिला से रेप का आरोप है। फिलहाल मुकेश बोरा पुलिस को चकमा देकर फरार है। इस बीच पुलिस ने उसके हल्द्वानी के ऊंचापुल स्थित किराए के मकान और पहाड़ में स्थित पैतृक घर में छापा मारा।  किराए के मकान से फ्रिज, एसी समेत अन्य सामान जब्त किया गया है। इसके अलावा पैतृक घर से अलमारी, दीवान बेड और घर का सामान उठाया गया है।

Haldwani BJP leader Mukesh Bora case

नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर एक महिला के यौन शोषण का आरोप है। इसके अलावा महिला की नाबालिग बेटी से छेड़खानी का भी आरोप है। इसे लेकर लालकुआं थाने में मामला दर्ज किया गया है। उधर, मुकेश बोरा गिरफ्तारी के खौफ से फरार हो गया है। बताया गया है कि मुकेश बोरा ने नेपाल भागने की भी कोशिश की थी। इसके लिए उसने परिवहन विभाग के एक अधिकारी की मदद से टैक्सी की व्यवस्था की थी। जैसे ही मुकेश बोरा कार में बैठा तो ड्राइवर को भनक लग गई। इसके बाद मुकेश बोरा टैक्सी से कूदकर फरार हो गया। अब पुलिस को शक है कि मुकेश बोरा नैनीताल भाग गया है।  

अदालत में याचिका खारिज

इस बीच मुकेश बोरा की पत्नी ने अदालत पहुंचकर घर का सामान कुर्क ना करने की गुहार लगाई। हालांकि, अदालत ने बीजेपी नेता की पत्नी की गुहार नहीं सुनी और याचिका खारिज कर दी। बताया गया है कि मुकेश बोरा गिरफ्तारी से बचने के लिए तरह तरह के पैंतरे आजमा रहा है।

Uttarakhand News: गढ़वाल के हिम्मतवाले ‘बौडा जी’, छत से लगाई छलांग; मुंह में दबोचे बच्चे को छोड़कर भागा खूंखार गुलदार

Uttarakhand Weather Report: उत्तराखंड के 11 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, धूल भरी आंधी चलने की भी चेतावनी

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here