29.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

Uttarakhand: केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP की बड़ी घोषणा, प्रभारी और संयोजकों के नामों का ऐलान

Kedarnath By-Election: भाजपा ने आगामी केदारनाथ उप चुनाव को लेकर विधानसभा प्रभारी, संयोजक तथा समन्वयक सहित मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तैयारियां चल रहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए यह चुनाव साख का सवाल है क्योंकि इससे पहले बदरीनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को हार झेलनी पड़ी है। 

Kedarnath Assembly By-Election
अब भारतीय जनता पार्टी ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्रियों एवं पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। जिसमें विधानसभा प्रभारी के रूप में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधानसभा संयोजक रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, विधानसभा सह संयोजक के रूप में सरकार में दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट एवं विधानसभा समन्वयक के रूप में राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत को जिम्मेदारी दी गई है। 

अलग अलग मंडलों के लिए नेताओं को मिली जिम्मेदारी
इसी तरह मंडल प्रवासी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी गुप्तकाशी मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के साथ रघुवीर सिंह बिष्ट, ऊखीमठ मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के साथ गजपाल बर्थवाल, अगस्तमुनि मंडल में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के साथ वाचस्पति सेमवाल, अगस्तमुनि ग्रामीण मंडल में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ विजय कपरवाण एवं सतेराखाल मंडल में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ विक्रम कंडारी को जिम्मेदारी दी गई है।

Uttarakhand News: कैसे पकड़ा गया चमोली की बेटी का गुनहगार आरिफ? पुलिस की ‘बुलडोजर’ ट्रिक काम कर गई

Uttarakhand News: कैसे पकड़ा गया चमोली की बेटी का गुनहगार आरिफ? पुलिस की ‘बुलडोजर’ ट्रिक काम कर गई

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here