23.7 C
Dehradun
Saturday, September 21, 2024

उत्तराखंड: शादी के बाद जाना था ससुराल, लेकिन थाने पहुंच गए दूल्हा दुल्हन, जानिए वजह

Roorkee Wedding Ruckus दूल्हा दुल्हन ससुराल पहुंचने से पहले लक्सर कोतवाली पहुंच गई। दोनों ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट कर नकदी गहने लूटने का आरोप लगाया।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

उत्तराखंड के रुड़की से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। 

Ruckus in Wedding in Roorkee 

यहां ससुराल जाने से पहले दुल्हन दुल्हे के साथ थाने पहुंच गई। पति पत्नी ने कुछ लोगों पर बीच रास्ते में गाली गलौच करने के साथ साथ कैश लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो मामला शादी के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद का निकला। जानकारी मिली की दोनों की शादी एक बेंक्वेट हॉल में थी। रात को दूल्हा बारात लेकर पहुंचा। इसके बाद दुल्हन पक्ष के एक व्यक्ति और दूल्हा पक्ष के बीच किसी बात को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। उस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करवा लिया। विदाई के बाद जब दुल्हन दूल्हे के साथ ससुराल जा रही थी, तो रास्ते में वो ही व्यक्ति आ धमका, जिसके साथ विवाद हुआ था। वो अपने साथ कुछ और लोगों को भी लेकर आया था। आरोप है कि गाड़ी में मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। इसके बाद दूल्हा दुल्हन ससुराल पहुंचने से पहले लक्सर कोतवाली पहुंच गई। दोनों ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट कर नकदी गहने लूटने का आरोप लगाया। कार्रवाई को लेकर कोतवाली में कई देर तक बहस चलती रही। पुलिस का कहना है कि दूल्हा पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

Read Also: दिल्ली-NCR से उत्तराखंड आना होगा महंगा, फास्ट टैग की तर्ज पर लगेगा ग्रीन सेस, पढ़िए डिटेल

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here