29.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

Uttarakhand News: गौरवशाली पल, पोखरी ब्लॉक की कुसुमलता गडिया को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान; बधाई दें

Uttarakhand News: कुसुमलता चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका है। छात्रों के जीवन को सुधारने और विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता को निखारने के लिए कुसुमलता गडिया ने कठिन परिश्रम किया

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर देशभर के उन शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपनी अटूट मेहनत से विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है। 

Kusumlata Gadia will receive National Teacher Award 2024

हर वर्ष 5 सितंबर को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का आयोजन कराया जाता है। इसके लिए देशभर के अलग अलग राज्यों से शिक्षकों का चयन किया जाता है। इस बार उत्तराखंड से एकमात्र शिक्षिका कुसुमलता गडिया का इस पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। 

विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने का काम किया 

कुसुमलता चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका है। छात्रों के जीवन को सुधारने और विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता को निखारने के लिए कुसुमलता गडिया ने कठिन परिश्रम किया और इसका फल उन्हें मिल रहा है। इससे पहले वर्ष 2023 में कुसुमलता गडिया का चयन शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए हो चुका है। कुसुमलता गडिया ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कई कदम उठाए। मसलन विद्यालय में एक लर्निंग कॉर्नर तैयार करना। इसके अलावा पेंटिंग, टीएलएम, वॉल पेंटिंग, पोस्टर अभियान और ऑनलाइन क्लास जैसे नवाचारों को चलाकर उन्होंने छात्रों के जीवन को समृद्ध बनाने का काम किया है। 

बेहद उत्साहित हैं कुसुमलता गडिया

कुसुमलता गडिया द्वारा समय-समय पर विद्यालय में शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित की जातीं हैं। उद्देश्य सिर्फ इतना है कि छात्रों को एक बेहतरीन मंच मिले। स्कूल की दीवार पर क्यूआर कोड के जरिए शिक्षा का मॉडल पेश करना भी एक शानदार काम है, जिसे कुसुमलता गडिया ने अंजाम दिया। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने पर कुसमलता गडिया भी बेहत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए मेरा विद्यालय मेरे परिवार से भी बढ़कर है। आज का डिजिटल शिक्षा का दौर चल पड़ा है। इस वजह से चुनौतियां भी बहुत अधिक बढ़ गईं हैं। हमें हर रोज अपडेट होना पड़ता है। मुझे खुशी है कि हर स्तर से मुझे सहयोग मिला है।’ लिख्वार की टीम की तरफ से कुसुमलता गडिया को बहुत शुभकामनाएं।

Varunavat Landslide: उत्तरकाशी के वरुणावत पर्वत में भूस्खलन, मलबे में दबे वाहन; कई परिवार शिफ्ट किए गए

Jubin Nautiyal: जुबिन नौटियाल-अमित सागर की जुगलबंदी; इस नए गढ़वाली गीत ने दिल जीत लिया..देखिए वीडियो

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here