29.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

Uttarakhand: पहाड़ में ऐसे जिलाधिकारी भी हैं, खेतों में काटी धान, अंदाज देखकर फूले नहीं समाए गांव वाले

अब आईएएस सौरभ गहरवार (IAS Saurabh Gaharwar) रुद्रप्रयाग के रतूड़ी गांव पहुंचे। वहां वे नीरेंद्र सिंह नाम के किसान के खेतों में पहुंचे और वहां धान की कटाई की।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

उत्तराखंड में कुछ जिलाधिकारी ऐसे भी हैं, जो अपने कामों से जनता के दिलों में जगह बना रहे हैं। इन्हीं में से रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी आईएएस सौरभ गहरवार (IAS Saurabh Gaharwar) का नाम भी शामिल है। रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी की पोस्टिंग इससे पहले अलग अलग जिलों में रही है और जहां भी वे रहे, उन्होंंने तत्परता से अपने कार्यों को अंजाम दिया। 

Commendable work of IAS Saurabh Gaharwar

अब आईएएस सौरभ गहरवार रुद्रप्रयाग के रतूड़ी गांव पहुंचे। वहां वे नीरेंद्र सिंह नाम के किसान के खेतों में पहुंचे और वहां धान की कटाई की। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत आने वाली धान की फसल कटाई का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों की हौसला अफजाई की और फसलों के बारे में जानकारी प्राप्त की। 

किसानों को दी ये जानकारी

जिलाधिकारी आईएएस सौरभ गहरवार ने बताया कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में आधुनिक और जैविक खेती करने के लिए विभागों द्वारा कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके लिए किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीज एवं ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जा रही है। IAS Saurabh Gaharwar ने सभी किसानों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कही। इस योजना से किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेंगे।

Uttarakhand News: योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन में दिखा 10 फुट लंबा अजगर, यात्रियों में हड़कंप..देखिए वीडियो

UPL 2024: देहरादून में गरजा युवराज का बल्ला, 33 गेंदों में ठोके 74 रन; रोमांचक मुकाबले में हारा हरिद्वार

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here