14.8 C
Dehradun
Thursday, March 6, 2025

Dehradun Almora Helicopter: देहरादून से अल्मोड़ा सिर्फ 45 मिनट, जानें हेलीकॉप्टर सेवा का किराया; अगला नंबर इन 3 जगहों का…

Dehradun Almora Helicopter: हेलीकॉप्टर सर्विस शुरू होने के बाद यह थकाऊ सफर सिर्फ 45 मिनट में पूरा हो जाएगा। कुल मिलाकर आपके करीब 10 घंटे बच रहे हैं।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के नगरों को हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी देहरादून अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सर्विस की शुरूआत हो चुकी है। अगर आप सड़क मार्ग से देहरादून से अल्मोड़ा जाते हैं, तो आपको करीब 12 से 13 घंटे का सफर करना होता है। इधर, हेलीकॉप्टर सर्विस शुरू होने के बाद यह थकाऊ सफर सिर्फ 45 मिनट में पूरा हो जाएगा। कुल मिलाकर आपके करीब 10 घंटे बच रहे हैं। 

Dehradun Almora Helicopter fare

अल्मोड़ा से देहरादून के लिए किराया पांच हजार रुपये तय किया गया है। 11 सीटर डबल इंजन हेलीकाप्टर में सवार होकर आप आसानी से 45 मिनट में देहरादून पहुंच जाएंगे। हेलीकॉप्टर सर्विस का रूट चार्ट भी तैयार कर दिया गया है। 

Dehradun Almora Helicopter All Detail

आइए आपको बताते हैं कि कब कब हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। सोमवार से शनिवार तक देहरादून से हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे उड़ान भरेगा। करीब 11.45 से 11.50 के बीच हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा हेलीपैड पहुंचेगा। इसके बाद 12 बजकर पांच मिनट पर हेलीकाप्टर अल्मोड़ा से देहरादून के लिए उडान भरेगा।

अब इन तीन जगहों के लिए हेली सेवा

अल्मोड़ा देहरादून हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अब यमुनोत्री, गोचर और जोशियाड़ा के लिए भी जल्द हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी।

उत्तराखंड पर देश का सबसे बड़ा साइबर अटैक, 5 राज्यों से मांगी मदद; जानें कितना खतरनाक है ये हमला

बधाई: पहाड़ के Dr. Tarun Belwal ने विश्व के टॉप साइंटिस्ट में बनाई जगह, अमेरिकी यूनिवर्सिटी ने जारी की लिस्ट

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here