29.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

देहरादून से अयोध्या अमृतसर वाराणसी के लिए फ्लाइट, 2 मिनट में पढ़िए पूरा टाइम टेबल

Dehradun से Ayodhya varanasi amritsar के लिए flight शुरू हो रही है। आप भी पढ़ लीजिए पूरी डिटेल

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

देहरादून से देश के तीन प्रमुख शहरों अयोध्या, अमृतसर और वाराणसी के लिए सीधी हवाई सेवा को केंद्र की मंजूरी मिल गई है। तीनों सेवाओं का छह मार्च को शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री धामी ने तीनों सेवाओं की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार प्रकट किया है।
Dehradun Ayodhya Flight Timing
उद्घाटन के दिन देहरादून से अयोध्या के लिए विमान सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर उड़ान भरेगा। विमान सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगा। उसी दिन अयोध्या से दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर उड़ान भरकर दोपहर 01 बजकर 55 मिनट पर देहरादून पहुंचेगा।
Dehradun Amritsar Flight Timing
इसके अलावा देहरादून-अमृतसर हवाई सेवा का विमान दोपहर 12 बजे अमृतसर से उड़ान भरेगा और दोपहर 01 बजकर 10 मिनट पर देहरादून पहुंचेगा। इसी प्रकार देहरादून से दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर अमृतसर के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर अमृतसर पहुंचेगा।
Dehradun Varanasi Flight Details
इसके अलावा वाराणसी के लिए वाया पंतनगर हवाई सेवा भी 6 मार्च से शुरू हो रही है। यात्री विमान सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर देहरादून से पंतनगर के लिए  उड़ान भरेगा और 10-35 पर पंतनगर पहुंचेगा। इसी प्रकार पंतनगर से सुबह 11-15 पर वाराणसी के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर एक बजे वाराणसी में उतरेगा। वाराणसी से विमान दोपहर 1.40 पर पंतनगर के लिए उड़ान भरेगा और अपराह्न 3.25 पर पंतनगर पहुंचेगा। पंतनगर से विमान अपराह्न 3.50 बजे उड़ान भरेगा और शाम 4.35 बजे देहरादून पहुंचेगा।

Read Also: उत्तराखंड के 8 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, बर्फ से ढकी वादियां, शीतलहर से सावधान रहें

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here