29.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

उत्तराखंड से देश के 3 पौराणिक शहरों के लिए शुरू हो गई फ्लाइट, जानिए किराया और टाइमिंग

Dehradun Ayodhya Amritsar Varanasi flight उत्तराखंड से अयोध्या धाम के दर्शन हवाई सेवा से सिर्फ 1999 रुपये में होंगे। जी हां वैसे तो इसका किराया 7006 रुपये है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

देहरादून से अमृतसर, वाराणसी और अयोध्या नगरी जाने के लिए हवाई सेवाओं की शुरुआत हो गई है।
Dehradun Ayodhya Amritsar Varanasi flight starts
उत्तराखंड से अयोध्या धाम के दर्शन हवाई सेवा से सिर्फ 1999 रुपये में होंगे। जी हां वैसे तो इसका किराया 7006 रुपये है। लेकिन 20 मार्च तक ये ऑफर जारी रहेगा। यानी 20 मार्च तक किराए पर करीब 5000 रुपये की छूट है। इसके बाद किराया 7006 रुपये हो जाएगा। 6 मार्च को पंतनगर, वाराणसी और अमृतसर के लिए भी 1999 रुपये किराया रहेगा। इसके अगले दिन से नियमित उड़ान पर पूरा किराया लिया जाएगा। आपको बता दें कि देहरादून से देश के तीन प्रमुख शहरों अयोध्या, अमृतसर और वाराणसी के लिए सीधी हवाई सेवा को केंद्र की मंजूरी मिल गई थी। तीनों सेवाओं की शुरुआत हो चुकी है। 

Read Also: बड़ी खबर: उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Dehradun Ayodhya Flight Timing
देहरादून से अयोध्या के लिए विमान सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर उड़ान भरेगा। विमान सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगा। उसी दिन अयोध्या से दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर उड़ान भरकर दोपहर 01 बजकर 55 मिनट पर देहरादून पहुंचेगा।
Dehradun Amritsar Flight Timing
देहरादून-अमृतसर हवाई सेवा का विमान दोपहर 12 बजे अमृतसर से उड़ान भरेगा और दोपहर 01 बजकर 10 मिनट पर देहरादून पहुंचेगा। इसी प्रकार देहरादून से दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर अमृतसर के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर अमृतसर पहुंचेगा।
Dehradun Varanasi Flight Details
वाराणसी के लिए वाया पंतनगर हवाई सेवा जाएगी। यात्री विमान सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर देहरादून से पंतनगर के लिए  उड़ान भरेगा और 10-35 पर पंतनगर पहुंचेगा। इसी प्रकार पंतनगर से सुबह 11-15 पर वाराणसी के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर एक बजे वाराणसी में उतरेगा। वाराणसी से विमान दोपहर 1.40 पर पंतनगर के लिए उड़ान भरेगा और अपराह्न 3.25 पर पंतनगर पहुंचेगा। पंतनगर से विमान अपराह्न 3.50 बजे उड़ान भरेगा और शाम 4.35 बजे देहरादून पहुंचेगा।

Read Also: उत्तराखंड-अयोध्या फ्लाइट के किराए में 5000 रुपये की छूट, जल्दी कीजिए, हाथ से चला ना जाए मौका

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here