29.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

देहरादून से लखनऊ अब सिर्फ 8 घंटे, इन 7 शहरों के बीच दौड़ेगी सुपरफास्ट ट्रेन, जानिए टाइमिंग

Dehradun Lucknow Vande Bharat भारत एक्सप्रेस शुरू होने से काफी समय बच सकेगा। वंदे भारत एक्सप्रेस 7 स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच ट्रेन से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।
Dehradun Lucknow Vande Bharat Express
देहरादून से लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू होने जा रही है। आम तौर पर बाकी ट्रेनें देहरादून से लखनऊ पहुचने में 11 से 13 घंटे का समय लेती हैं लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने से काफी समय बच सकेगा। वंदे भारत एक्सप्रेस 7 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। ये स्टेशन होंगे देहरादून, हरिद्वार, बरेली, शाहजहांपुर, आलमनगर और लखनऊ। आपको यहां ये भी बता दें कि 12 मार्च को पीएम मोदी वर्चुअली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। आगे पढ़िए

Read Also: धामी कैबिनेट की मीटिंग में लिए गए बड़े फैसले, 2 मिनट में आप भी पढ़ लीजिए

Dehradun Lucknow Vande Bharat Express Timing
सोमवार को छोड़ कर बाकी के 6 दिन ये ट्रेन लखनऊ देहरादून के बीच चलेगी। सुबह 5.15 बजे लखनऊ से चलेगी और दोपहर 1.35 बजे देहरादून पहुंचेगी। दोपहर 2.25 बजे देहरादून से वापसी होगी और रात 10.25 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी। यानी अब आप सिर्फ 8 घंटे में देहरादून से लखनऊ पहुंच सकते हैं। मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम राजकुमार सिंह का कहना है कि इस ट्रेन का उद्घाटन होने के बाद जनता के लिए प्रतिदिन शुरू कर दिया जाएगा। 12 तारीख को पीएम मोदी 10 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देश को देने जा रहे हैं। इनमें से एक Dehradun Lucknow Vande Bharat Express देहरादून लखनऊ के बीच दौड़ेगी।

Read Also: देहरादून से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, पत्थरबाजों पर सख्त एक्शन की तैयारी

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here