29.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

Sonprayag landslide: केदारघाटी में भूस्खलन, हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत; बेहद सावधानी से करें यात्रा

Sonprayag landslide: सोमवार देर शाम कुछ यात्री केदारनाथ से लौट रहे थे। इस बीत सोनप्रयाग में ऊर्जा निगम के पावर हाउस के पास पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इस भूस्खलन की चपेट में सभी छह यात्री आ गए।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, यहां गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच सड़क पर चट्टान टूटकर गिर गई। इसके मलबे की चपेट में कुछ श्रद्धालु आ गए। 

Five people died due to landslide in Sonprayag
बताया गया है कि इस हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो गई है। पूरा घटनाक्रम क्या है, हम आपको बताते हैं। सोमवार देर शाम कुछ यात्री केदारनाथ से लौट रहे थे। इस बीत सोनप्रयाग में ऊर्जा निगम के पावर हाउस के पास पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इस भूस्खलन की चपेट में सभी छह यात्री आ गए। 

चलाया गया रेस्क्यू अभियान
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया। सोमवार को रेस्क्यू के दौरान एक यात्री का शव बरामद हुआ। इसके बाद मंगलवार को भी रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल चार शव बरामद हुए। ऐसे में इस हादसे में मृतकों का आंकड़ा पांच हो गया है। अगर आप केदारनाथ यात्रा पर आ रहे हैं तो बारिश के दौरान संभलकर ही सफर करें। 

पांच लोगों की मौत
इससे पहले पुलिस द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए शाम के 06:30 बजे के बाद आवाजाही बन्द कर दी गयी थी। जो लोग इसके बाद गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग गए थे, वे इस हादसे का शिकार हुए। पुलिस और रेस्क्यू टीमों द्वारा मंगलवार सुबह रेस्क्यू का काम दोबारा शुरू किया गया। यहां 2 महिला व 1 पुरुष अचेत अवस्था में मिले, जिनको डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया। कुछ देर बाद एक और महिला अचेत अवस्था में मिली। इसे भी डाॅक्टरों ने मृत घोषित किया । इस तरह इस हादसे में मृतकों की संख्या पांच हो गई है।

Uttarakhand: यहां कई गांवों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक, साइन बोर्ड पर लिखा- ‘यहां घूमना-व्यापार करना वर्जित’

Uttarakhand: देश के 10 होनहार छात्रों में शामिल हुए अगस्त्यमुनि के अनिमेष, IIFT से करेंगे पीएचडी; बधाई दें

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here