29.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

Uttarakhand News: उत्तराखंड के इस रेलवे स्टेशन के बाहर लोगों को अश्लील इशारे कर रही थीं महिलाएं, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Uttarakhand News: सभी महिलाएं राहगीरों को इशारे कर अपनी तरफ बुलाने की कोशिश कर रही थीं। अचानक सभी महिलाओं के बीच पैसे को लेकर धक्का-मुक्की होने लगी।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

उत्तराखंड में जिस्मफरोशी का धंधा पैर पसार रहा है। कई शहर ऐसे हैं, जहां मसाज पार्लर के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा है। इस बीच हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां रेलवे स्टेशन के बाहर बैठी कुछ महिलाएं वहां से आने जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे कर रही थीं। 

Women arrested from outside Haridwar railway station
पुलिस ने पांचों महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सभी महिलाओं को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि सभी महिलाएं रेलवे स्टेशन के बाहर से गुजरने वाले राहगीरों को जिस्मफरोशी के लिए अश्लील इशारे कर रहीं थीं। सीओ सिटी जूही मनराल ने मीडिया को जानकारी दी कि शनिवार देर रात करीब ढाई बजे पुलिस को इस बारे में सूचना मिली थी। 

राहगीरों को कर रही थीं गंदे इशारे
सभी महिलाएं राहगीरों को इशारे कर अपनी तरफ बुलाने की कोशिश कर रही थीं। अचानक सभी महिलाओं के बीच पैसे को लेकर धक्का-मुक्की होने लगी। जब हंगामा बढ़ा तो आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बारे में खबर कर दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रही पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

Uttarakhand News: गढ़वाल में किशोरी से गंदी हरकत करने वाला आरिफ गिरफ्तार, बिजनौर से नाई का काम करने आया था पहाड़

Uttarakhand Employment News: उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, UKPSC में बंपर भर्तियां; पढ़ें डिटेल

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here