29.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

चारधाम के यात्रियों के लिए अच्छी खबर: अब यमुनोत्री के लिए भी शुरू होगी हेली सेवा, जल्द बनेगा हेलीपैड

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

यमुनोत्री धाम के दर्शन करने आने वाले तीर्थ यात्रियों को भी अब हेलीकॉप्टर की सुविधा मिल सकेगी. इसके लिए मॉनसून के बाद हेलीपैड निर्माण का कार्य शुरू होगा. केदारनाथ धाम के दर्शन करने आने वाले तीर्थयात्रियों को हेलीकॉप्टर की सुविधा से सहूलियत रहती है. इसको देखते हुए अब यमुनोत्री के लिए भी हेली सेवा शुरू करने का विचार है. युकाडा के अधिकारियों के मुताबिक, नई चयनित जगह पर हेलीपैड का निर्माण शुरू हो चुका है. लेकिन मानसून सीजन की वजह से फिलहाल बंद है.

15 सितंबर के बाद फिर से हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू होगा. चूंकि चारधाम यात्रा अक्तूबर में पूरी हो जाएगी. इसलिए इस साल यमुनोत्री की हेली सेवाएं शुरू नहीं हो पाएंगी. हालांकि युकाडा के सीईओ सी रविशंकर का कहना है, कि अगर इस सीजन में हेलीपैड का निर्माण पूरा हो गया तो यमुनोत्री के लिए चार्टर सेवाएं इसी सीजन में शुरू हो जाएंगी. यात्रा सीजन के बाद हेलीपैड तैयार होगा. अगले साल केदारनाथ की भांति ही टेंडर प्रक्रिया से यमुनोत्री की हेली सेवाएं भी शुरू की जाएंगी.

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here