29.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

Uttarakhand news: इस एयरपोर्ट से शुरू होने वाली है हवाई सेवा, 26 जनवरी से पहले मिलेगी गुड न्यूज

Pithoragarh Naini Saini Airport पिथौरागढ़ के नैनी-सैनी एयरपोर्ट पर 26 जनवरी से पहले हवाई सेवाओं की शुरुआत हो सकती है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक ठीक रहा, तो आपको जल्द ही उत्तराखंड के एक और एयरपोर्ट से हवाई सेवा का लाभ मिल सकता है।

Air services will start from Pithoragarh

जी हां हम बात कर रहे हैं नैनी सैनी एयरपोर्ट की। नैनी सैनी एयरपोर्ट उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित है। सामरिक दृष्टि के लिहाज से पिथौरागढ़ जिला काफी महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि पिथौरागढ़ जिला चीन और नेपाल की सीमाओं से सटा हुआ है। इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब से आदि कैलाश यात्रा की है, तब से आदि कैलाश को लेकर देश दुनिया में काफी उत्सुकता जागी है। ऐसे में पिथौरागढ़ जिले में परिवहन सेवाओं पर फोकस करने की जरूरत है। आगे पढ़िए 

Read Also: उत्तराखंड को नए साल की सौगात, देहरादून से लखनऊ के बीच दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, पढ़िए टाइम टेबल

खबर है कि पिथौरागढ़ के नैनी-सैनी एयरपोर्ट पर 26 जनवरी से पहले हवाई सेवाओं की शुरुआत हो सकती है। रविवार को एयरपोर्ट पर बकायदा ट्रायल किया गया है। फ्लाई बिग कंपनी के 20 सीटर विमान ने यहां रनवे पर ट्रायल लैंडिंग की। विमान ने लैंडिंग के बाद टेकआफ भी किया। ट्रायल सफल रहा और उम्मीद है कि 26 जनवरी से यहां नियमित हवाई सेवाएं शुरू हो सकती हैं। इस एयरपोर्ट पर शनिवार को ट्रायल लैंडिंग कराई जानी थी। खराब मौसम की वजह से ट्रायल नहीं हो सका। इसके बाद रविवार को प्लाई बिग कंपनी का विमान यहां पहुंचा। एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक लैंडिंग और टेक ऑफ का ट्रायल किया गया। अब उम्मीद है कि Pithoragarh Naini Saini Airport से भी जल्द ही हवाई सेवाओं की शुरुआत हो जाएगी।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here