29.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

Man Ki Baat: अल्मोड़ा के रक्षित की बातें सुन गौरवान्वित हुए PM मोदी, कमाल की है ये नई टेक्नोलॉजी; देखिए वीडियो

Man Ki Baat: अल्मोड़ा के रहने वाली रक्षित ने पीएम मोदी को मन की बात कार्यक्रम में एक नई टेक्नोलॉजी के बारे जानकारी दी है। ये वीडियो देखकर आप भी गौरवान्वित होंगे।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में कई युवाओं से बात की। नई टेक्नोलॉजी और नवाचार (इनोवेशन) को लेकर भविष्य में क्या क्या हो सकता है, इसे लेकर चर्चा की गई।

PM Modi talked to Rakshit of Almora in Man Ki Baat

इस बीच पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रक्षित से बात की। रक्षित ने पीएम मोदी को नई टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी। पीएम मोदी ने रक्षित से पूछा- आप उत्तराखंड में कहां से हैं। रक्षित ने कहा, ‘मैं अल्मोड़ा का रहने वाला हूं।’ इसके बाद पीएम मोदी ने अल्मोड़ा की बाल मिठाई को याद किया।

जानिए कैसी है रक्षित के संस्थान की टेक्नोलॉजी

इसके बाद रक्षित ने पीएम मोदी को बताया कि यह टेक्नोलॉजी से अंतरिक्ष से बादलों के आर-पार भी धरती की तस्वीरें खींच सकती है। इस तरह इस तकनीक की मदद से हम देश के किसी भी कोने से रोजाना एक साफ तस्वीर खींच सकते हैं। इससे जो भी डेटा आएगा, उसका उपयोग दो क्षेत्रों में विकास के लिए किया जाएगा। पहला क्षेत्र है- भारत  को अत्यंत सुरक्षित बनाना। और दूसरा है- भारत के किसानों को सशक्त बनाना। रक्षित ने कहा कि उनके संस्थान के द्वारा पहले से ही एक तकनीक पर काम किया जा चुका है। पीएम मोदी ने इसके जवाब में रक्षित से कहा- आपकी टेक्नोलॉजी सिर्फ जय जवान नहीं करेगी बल्कि जय किसान भी करेगी। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर यह वीडियो पोस्ट किया है। आप भी देखिए

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here