29.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

Uttarakhand: पहाड़ के शंभु दयाल की राम भक्ति, 35 करोड़ से अधिक बार लिख चुके हैं श्रीराम का नाम

Ram Bhakt Shambhu Dayal: स्थानीय लोगों का कहना है कि शंभु दयाल कलियुग के सबसे बड़े राम भक्त हैं। लोग यह भी बताते हैं कि शंभु दयाल को राम नाम के अलावा और कुछ भी नहीं सुहाता।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

आज बात करते हैं अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले शंभु दयाल जी की। शंभु दयाल (Ram Bhakt Shambhu Dayal) को राम नाम की रट लग गई। इतना ही नहीं, बीते 35 वर्षों में वे 35 करोड़ बार राम का नाम लिख चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शंभु दयाल कलियुग के सबसे बड़े राम भक्त हैं। लोग यह भी बताते हैं कि शंभु दयाल को राम नाम के अलावा और कुछ भी नहीं सुहाता। उन्होंने जीवन भर राम का नाम जपने की प्रतिज्ञा ली है। शंभु दयाल दावा करते हैं कि वे 35 करोड़ से अधिक बार कॉपियों में राम नाम लिख चुके हैं। ये सिलसिला अभी भी लगातार जारी है। 

शंभु दयाल की राम भक्ति
शंभु दयाल बताते हैं कि वे अब तक राम का नाम लिखते लिखते सैकड़ों कॉपियां भर चुके हैं। यह सिलसिला अनवरत जारी है और आगे भी जारी रहेगा। शंभु दयाल सल्ट विधानसभा क्षेत्र के मौलेखाल के रहने वाले हैं। वे वहां पर एक चाय की दुकान चलाते हैं। शंभू दयाल आगे कहते हैं कि चाहे कैसी भी परिस्थिति रही हो, उन्होंने राम नाम लिखना कभी भी बंद नहीं किया। घर में शंभु दयाल की पत्नी और चार बच्चे हैं, जिनमें से दो बच्चे दिव्यांग हैं। शंभु दयाल आगे बताते हैं कि प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से ही उनके घर की गुजर बसर हो रही है। 

35 करोड़ से अधिक बार लिखा राम का नाम
शंभु दयाल दावा करते हैं कि वे 35 करोड़ से अधिक बार राम का नाम लिख चुके हैं और वे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराना चाहते हैं। जब भी शंभु दयाल को चाय बनाने से फुर्सत मिलती है, तो वे राम नाम लिखने के काम में जुट जाते हैं। जब भी उनकी दुकान पर कोई साधु आता है तो वे मुफ्त में चाय पिलाते हैं। स्थानीय लोग कहते हैं कि प्रभु श्री राम को लेकर ऐसी भक्ति उन्होंने कहीं नहीं देखी।

Uttarakhand: यहां कई गांवों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक, साइन बोर्ड पर लिखा- ‘यहां घूमना-व्यापार करना वर्जित’

Uttarakhand: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन में ‘शिव-शक्ति’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानिए इस प्रोजक्ट की खास बातें

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here