29.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

गुड न्यूज़: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, काठगोदाम से मुंबई के बीच दौड़ेगी समर स्पेशल ट्रेन

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

गर्मियों की छुट्टी शुरू होने वाली है. ऐसे में बड़ी संख्या में लोग घूमने का और अपने घरों को जाने का प्लान बनाते हैं. इस दौरान ट्रेन में अचानक से भीड़ बढ़ जाती है. लोग घूमने के लिए महीनों पहले प्लान बना लेते हैं और रेलवे रिजर्वेशन करा लेते हैं. गर्मियों की छुट्टी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने मुंबई-काठगोदाम के बीच ट्रेन चलाने का फैसला किया है. जिसका संचालन 25 अप्रैल से होगा. इज्जत नगर रेलवे मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से 25 अप्रैल से प्रत्येक बृहस्पतिवार को ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी ट्रेन चलाई जाएगी. 24 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक बुधवार को मुंबई से काठगोदाम रेलवे स्टेशन के लिए यह ट्रेन संचालित होगी. ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11 बजे चलेगी.

यह गुजरात के सूरत स्टेशन पर दोपहर 2:40 बजे, बड़ोदरा, कोटा और भरतपुर होकर गुरुवार सुबह 6:55 बजे मथुरा स्टेशन से होकर दोपहर करीब 2:30 बजे काठागोदाम स्टेशन पहुंचेगी. साथ ही वापसी में गाड़ी संख्या 09076 प्रत्येक गुरुवार को काठगोदाम मुंबई सेंट्रल के लिए चलेगी. गुरुवार को यह ट्रेन काठगोदाम स्टेशन से शाम 5:30 बजे चलेगी. यह ट्रेन लालकुआं, किच्छा, इज्जतनगर स्टेशन से होते हुए रात 8:41 बजे बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस होते हुए मध्य रात्रि 1:10 बजे मथुरा स्टेशन पहुंचेगी. इसके बाद भरतपुर स्टेशन, गंगापुर स्टेशन होते हुए अगले दिन शुक्रवार सुबह 6:40 बजे कोटा स्टेशन, नागड़ा, गोधरा, बड़ोदरा होते हुए दोपहर 4:50 बजे सूरत स्टेशन होते हुए वापी स्टेशन होते शुक्रवार सुबह को करीब 8:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी. इज्जतनगर मंडल के पीआरओ ने बताया कि यह समर स्पेशल ट्रेन काठगोदाम से मुंबई के लिए 25 अप्रैल से 27 जून तक चलाई जाएगी. ट्रेन मुंबई से काठगोदाम और काठगोदाम से मुंबई तक 10-10 फेरों में चलाई जाएगी. इस ट्रेन के चलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here