29.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

विजय सेमवाल नें गांव में रहकर ही की पढ़ाई, 59 साल की उम्र में क्वालिफाई किया UGC NET

Vijay Semwal UGC NET इस मुकाम को हासिल करने के लिए विजय सेमवाल हर दिन सुबह 4 बजे उठकर पढ़ाई करते थे।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

कहते हैं कि अच्छे काम की शुरुआत के लिए कोई उम्र नहीं होती। किसी मुकाम को पाने के लिए अगर आप जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं, तो हर हाल में कामयाबी आपके कदम चूमती है। 

59 Year Old Vijay Semwal Qualifies UGC NET

ऐसा ही कुछ कारनामा टिहरी जिले के 59 साल के विजय सेमवाल जी ने कर दिखाया है। जाखणीधार ब्लॉक के नेगियाना कांडिखाल गांव के रहने वाले विजय सेमवाल जी ने 59 साल की उम्र में नेट क्वालीफाई कर सभी को हैरान किया है। इस मुकाम को हासिल करने के लिए विजय सेमवाल हर दिन सुबह 4 बजे उठकर पढ़ाई करते थे। खास बात ये है कि विजय सेमवाल गांव में ही रहे और सेल्फ स्टडी कर नेट परीक्षा की तैयारी की। विजय सेमवाल गढ़वाल मंडल विकास निगम में कार्यरत हैं। वो अपने गांव में रहकर लगातार नेट क्वालीफाई करने की कोशिशें करते रहे। आगे पढ़िए 

Read Also: उत्तराखंड में 7 जिलों के लोग सावधान, बारिश बर्फबारी और घना कोहरा छाने की चेतावनी

आखिरकार वो मौका आ ही गया जब उन्होंने टूरिज्म एंड मैनेजमेंट में नेट क्वालीफाई किया। आपको बता दें कि यूजीसी नेट राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा को पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद दिया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन में जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 55 प्रतिशत अंक जरूरी होते हैं। इसके अलावा अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 50 फीसदी मार्क्स जरूरी होते हैं। विजय अपनी सफलता में सोशल मीडिया और दोस्तों को अहम बताते हैं, जिनका साथ उन्हें मिलता रहा। UCG NET क्वालिफाई करने वाले Vijay Semwal का आय की युवा पीढ़ी को सुझाव है कि पहाड़ का परिवेश पढ़ाई के लिए बहुत अच्छा है। शहर में जाकर महंगी कोचिंग करना का मतलब पैसा और समय की बर्बादी है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here