13.6 C
Dehradun
Friday, March 7, 2025

Tehri Garhwal News: गढ़वाल से सामने आई दुखद खबर, ततैयों के झुंड के हमले में एक भाई की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Tehri Garhwal News: घटना, टिहरी गढ़वाल के जौनपुर के रियाट गांव की है। गांव के रहने वाले जबर सिंह अपने बड़े भाई बड़ा भाई सुरजन सिंह, भाभी भामू देवी और भाई राय सिंह के साथ गांव से दूर जंगल में गाय चराने गए थे।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। यहां ततैयों के झुंड ने दो भाईयों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। 

Tehri Garhwal News: Two brothers attacked by wasps

घटना, टिहरी गढ़वाल के जौनपुर के रियाट गांव की है। गांव के रहने वाले जबर सिंह अपने बड़े भाई बड़ा भाई सुरजन सिंह, भाभी भामू देवी और भाई राय सिंह के साथ गांव से दूर जंगल में गाय चराने गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे उनके ऊपर ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया है। जबर सिंह भाभी ने फोन पर जानकारी दी कि ततैयों के हमले में उनके पति और देवर बेहोश हो गए हैं।

अस्पताल में एक भाई की मौत

इसके बाद गांव वाले मौके पर पहुंचे। बेहोश सुरजन और राय सिंह बेहोश पड़े मिले। इसके बाद गांव वाले निजी वाहन से दोनों को अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने सुरजन सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा राय सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिस दौरान ततैयों के झुंड ने दोनों भाइयों हमला किया उस दौरान उनकी भाभी झाड़ियों में छुप गईं थीं। Tehri Garhwal News

गुड न्यूज! दिल्ली से पिथौरागढ़ की फ्लाइट सिर्फ 2499 रूपये, सीमित समय का ऑफर; पढ़िए पूरी डिटेल

आज उत्तराखंड के 2 जिलों में बारिश से बढ़ेगी ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी; मौसम विभाग ने दिया अपडेट

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here